ePaper

पीएम मोदी सियोल में राष्ट्रीय समाधि स्थल गये, सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Updated at : 22 Feb 2019 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी सियोल में राष्ट्रीय समाधि स्थल गये, सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

सियोल : दक्षिण कोरिया की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां राष्ट्रीय समाधि स्थल पहुंचे और उन्होंने कोरियाई युद्ध में मारे गये सैनिकों सहित अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री दक्षिण कोरिया के साथ कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां गुरुवार को पहुंचे हैं. यात्रा के पहले […]

विज्ञापन

सियोल : दक्षिण कोरिया की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां राष्ट्रीय समाधि स्थल पहुंचे और उन्होंने कोरियाई युद्ध में मारे गये सैनिकों सहित अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री दक्षिण कोरिया के साथ कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां गुरुवार को पहुंचे हैं.

यात्रा के पहले दिन उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ इन और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून के साथ योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रीय समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित किया तथा जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. यहां एक लाख 65 हजार सैनिकों के अवशेष दफन हैं.”

सियोल राष्ट्रीय समाधिस्थल की स्थापना 1956 में हुई थी जहां कोरिया के सैनिकों को दफनाया जाता है. इसके अलावा कोरियाई स्वतंत्रता अंदोलन,कोरियाई युद्ध और वियतनाम युद्ध में मारे गये सैनिकों को भी यहां स्थान दिया जाता है. प्रधानमंत्री के सम्मान में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ इन के आधिकारिक आवास पर रस्मी स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का ‘द ब्लू हाउस’ में आधिकारिक स्वागत किया गया. यह सियोल में राष्ट्रपति का कार्यकारी कार्यालय तथा आधिकारिक आवास है.”

मोदी, राष्ट्रपति मून जेइ इन के आमंत्रण पर दक्षिण कोरिया आए हैं. 2015 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की कोरिया गणराज्य की यह दूसरी यात्रा है और राष्ट्रपति मून जेइ इन के साथ यह उनकी दूसरी शिखर बैठक है. प्रधानमंत्री यहां ‘सियोल पीस प्राइज’ भी ग्रहण करेंगे. इस पुरस्कार की घोषणा पिछले वर्ष अक्टूबर में सियोल पीस प्राइज फाउंडेशन ने की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola