ePaper

Venezuela : गुइदो का सरकारी तेल कंपनी की अमेरिकी शाखा के लिए नये बोर्ड का एलान

Updated at : 14 Feb 2019 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
Venezuela : गुइदो का सरकारी तेल कंपनी की अमेरिकी शाखा के लिए नये बोर्ड का एलान

कराकस : वेनेजुएला में विपक्षी नेता जुआन गुइदो ने बुधवार को सरकारी तेल कंपनी पीडीवीएसए की अमेरिका स्थित शाखा सिटगो ऑयल कंपनी के लिए नये बोर्ड के गठन का एलान किया. सिटगो राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के शासन के लिए राजस्व का एक प्रमुख स्रोत रही है. गुइदो को 50 से अधिक देशों ने कार्यवाहक राष्ट्रपति […]

विज्ञापन

कराकस : वेनेजुएला में विपक्षी नेता जुआन गुइदो ने बुधवार को सरकारी तेल कंपनी पीडीवीएसए की अमेरिका स्थित शाखा सिटगो ऑयल कंपनी के लिए नये बोर्ड के गठन का एलान किया. सिटगो राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के शासन के लिए राजस्व का एक प्रमुख स्रोत रही है.

गुइदो को 50 से अधिक देशों ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी है और वह विपक्ष के नियंत्रण वाली नेशनल असेंबली के प्रमुख भी हैं. गुइदो संकटग्रस्त वेनेजुएला पर नियंत्रण के लिए राष्ट्रपति मादुरो के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं. मादुरो को हटाने के लिए अभियान की अगुवाई कर रहे अमेरिका ने सिटगो सहित प्रमुख वित्तीय संपत्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया है.

बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वामपंथी नेता के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से इन्कार करने से मना कर दिया. ट्विटर पर छह सदस्यीय नये बोर्ड के गठन का एलान करते हुए गुइदो ने कहा कि इसमें वेनेजुएला के ऐसे योग्य व्यक्तियों को रखा जायेगा, जो भ्रष्टाचार एवं किसी दल से संबद्ध नहीं हैं.

वेनेजुएला में चुनाव के बाद खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित करने वाले गुइदो ने लिखा, ‘इस फैसले से हम न केवल अपनी परिसंपत्तियों की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि हम व्यापार के विनाश और नुकसान को भी टाल रहे हैं.’ मादुरो ने वेनेजुएला में हुए चुनाव में जीत का एलान किया, जिसके बाद गुइदो ने खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया. विपक्ष का दावा है कि चुनावों में धांधली हुई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को वेनेजुएला को आगाह करते हुए कहा कि सभी विकल्प खुले हैं. उन्होंने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से वेनेजुएला में अमेरिका की ओर से मदद के लिए भेजे जा रहे जहाजों पर लगी रोक हटाने की मांग की. ट्रंप ने एक बार फिर इस बात के संकेत दिये कि अमेरिका वेनेजुएला में सैन्य हस्तक्षेप कर सकता है. उन्होंने कहा कि वह तेल संपदा वाले लातिन अमेरिकी देश में संकट को लेकर चिंतित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola