बुर्किना फासो में सुरक्षा बलों पर हमला, 10 पुलिस अधिकारियों की मौत

Updated at : 28 Dec 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
बुर्किना फासो में सुरक्षा बलों पर हमला, 10 पुलिस अधिकारियों की मौत

वागाडुगू : बुर्किना फासो के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में घात लगाकर किये गये हमले में 10 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये. पश्चिम अफ्रीकी देश के सुरक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘10 अधिकारियों ने अपनी जान गंवा दी और तीन घायल हो गये.’ बयान में कहा गया है […]

विज्ञापन

वागाडुगू : बुर्किना फासो के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में घात लगाकर किये गये हमले में 10 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये. पश्चिम अफ्रीकी देश के सुरक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘10 अधिकारियों ने अपनी जान गंवा दी और तीन घायल हो गये.’

बयान में कहा गया है कि तोएनी क्षेत्र के पुलिस के एक काफिले और वागाडुगू इलाके के अतिरिक्त बलों पर घात लगाकर हमला किया गया. एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि अधिकारियों पर तब हमला किया गया, जब वे माली के साथ लगती सीमा के समीप लोरोनी गांव जा रहे थे.

गांव में सशस्त्र हमलावरों ने एक स्कूल पर हमला कर दिया था और उनकी पाठ्य पुस्तकों को जला दिया था. सूत्र ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर है और उन्हें देडुगू के एक अस्पताल ले जाया गया. बुर्किना फासो में पिछले तीन वर्षों से घातक हमले तेजी से बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola