ePaper

इटली के नाइट क्लब में पेपर स्प्रे की वजह से मची भगदड़ में छह लोगों की मौत

Updated at : 08 Dec 2018 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
इटली के नाइट क्लब में पेपर स्प्रे की वजह से मची भगदड़ में छह लोगों की मौत

रोम : मध्य इटली के एनकोना के नजदीक स्थित एक नाइट क्लब में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गयी. दमकल विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी. मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, संदेह है कि किसी ने वहां पेपर स्प्रे जैसे पदार्थ का इस्तेमाल किया था, जिससे वहां अफरा-तफरी मच […]

विज्ञापन

रोम : मध्य इटली के एनकोना के नजदीक स्थित एक नाइट क्लब में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गयी. दमकल विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी. मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, संदेह है कि किसी ने वहां पेपर स्प्रे जैसे पदार्थ का इस्तेमाल किया था, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गयी. विभाग ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि तेज गंध फैलने से लोगों में भगदड़ मच गयी. दुखद है कि भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : इस महंगाई में इटली के गांव में 90 पैसे में बिक रहा है घर

मीडिया खबरों के अनुसार, मृतकों में तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं, जो 18 वर्ष से कम आयु के हैं. इसके अलावा, अपनी बेटी के साथ कॉन्सर्ट में आयी एक महिला की भी हादसे में मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि घायलों में से 12 की हालत गंभीर है. वहीं, चश्मदीदों ने बताया कि जान बचाने के लिए कुछ लोग एक छोटी दीवार से कूदे, लेकिन वहां भीड़ से दबकर उनकी मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि एड्रिएटिक तट स्थित ‘ब्लू लैंटर्न क्लब’ में इटली के रैपर सफेरा एब्बास्ता की प्रस्तुति देखने के लिए करीब 1,000 लोग मौजूद थे. घटना अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात करीब 12 बजे हुई. अस्पताल ले जाये गये 16 वर्षीय एक किशोर ने मीडिया से कहा कि हम नाच रहे थे और कंसर्ट शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. तभी हमें वहां कोई तेज गंध महसूस हुई. उसने कहा कि हम एक आपात द्वार की ओर दौड़े, लेकिन वह जाम था और बाउंसर ने हमें वापस जाने को कहा.
आठ लोगों को पेपर स्प्रे जैसा कुछ पदार्थ छिड़कने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है. वे वहां मौजूद लोगों का सामान चुराना चाहते थे. ऐसी ही एक घटना वर्ष 2017 में तुरीन में हुर्इ थी. यहां चैंपियंस लीग फुटबॉल के फाइनल मैच के दौरान बम की अफवाह फैलने से मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि 1500 अन्य लोग घायल हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola