नीलाम हुई एफिल टावर की सीढ़ियां, 1,70,000 यूरो में बिकीं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पेरिस : एफिल टावर की सीढ़ियों के एक हिस्से को मंगलवार को पेरिस में जबरदस्त नीलामी के बाद करीब 1 करोड़ 36 लाख रुपये (1,70,000 यूरो) में बेच दिया गया जो इसकी बिक्री से पहले लगाई गई अनुमानित कीमत से तीन गुना ज्यादा है. नीलामीकर्ताओं ने मंगलवार को बताया कि राजधानी पेरिस की पहचान इस […]

विज्ञापन


पेरिस :
एफिल टावर की सीढ़ियों के एक हिस्से को मंगलवार को पेरिस में जबरदस्त नीलामी के बाद करीब 1 करोड़ 36 लाख रुपये (1,70,000 यूरो) में बेच दिया गया जो इसकी बिक्री से पहले लगाई गई अनुमानित कीमत से तीन गुना ज्यादा है. नीलामीकर्ताओं ने मंगलवार को बताया कि राजधानी पेरिस की पहचान इस स्मारक के दूसरे और तीसरे तल के बीच 2 दर्जन से ज्यादा लोहे की बनी सीढ़ियों को मध्य-पूर्व के एक कलेक्टर ने 1,69,000 यूरो में खरीदा.

विज्ञापन

नीलामी घर आर्टक्यूरियल ने नीलामी से पहले इन सीढ़ियों की अनुमानित कीमत 40 हजार से 60 हजार यूरो के बीच लगाई गई थी. करीब 4.3 मीटर (13 फीट) ऊंची ये सीढ़ियां कनाडाई संग्रह का हिस्सा हैं जो 1889 में एफिल टावर के निर्माण के समय से ही इससे जुड़ी हुई हैं.महान इंजीनियर गुस्ताव एफिल ने पेरिस यूनिवर्सल एक्जीबिशन के लिए एफिल टावर का निर्माण कराया था.एफिल टावर फ्रांस का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्मारक है, जिसकी ऊंचाई 324 मीटर है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola