ePaper

California : जंगल में लगी आग में मरने वालों की संख्या 83 पहुंची

Updated at : 22 Nov 2018 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
California : जंगल में लगी आग में मरने वालों की संख्या 83 पहुंची

सैक्रामेंटो : कैलिफोर्निया के एक शेरिफ ने बताया है कि दो और मानव कंकाल मिले हैं, जिसके बाद जंगल में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 83 हो गयी है. बुट्टे काउंटी के शेरिफ कोरी होनिया ने बताया कि 560 से ज्यादा लोगों के नाम अब भी लापता सूची में शामिल हैं. अधिकारियों […]

विज्ञापन

सैक्रामेंटो : कैलिफोर्निया के एक शेरिफ ने बताया है कि दो और मानव कंकाल मिले हैं, जिसके बाद जंगल में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 83 हो गयी है. बुट्टे काउंटी के शेरिफ कोरी होनिया ने बताया कि 560 से ज्यादा लोगों के नाम अब भी लापता सूची में शामिल हैं.

अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि सूची में शामिल कई लोग हो सकता है सुरक्षित हों और उन्हें पता ही न हो कि वह लापता लोगों की सूची में शामिल हैं. पैराडाइज को खाक करने वाली आठ नवंबर को लगी इस आग ने 13,000 से ज्यादा घरों को तबाह कर दिया है.

पैराडाइज सैन फ्रांसिस्को से 140 मील उत्तर में स्थित है. आग लगने के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं लग सका है. पीजी एंड ई ने उस स्थान और समय के करीब ट्रांसमिशन लाइन पर बिजली गुल होने की बात कही है, जहां से आग लगनी शुरू हुई थी. उन लोगों ने कंपनी के खिलाफ कम से कम दो वाद दायर करवाये हैं, जिनकी जान तो बच गयी, लेकिन घर बर्बाद हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola