संयुक्त राष्ट्र के आठ शांतिरक्षकों की कांगो में हत्या

Updated:
विज्ञापन

बेनी (डीआर कांगो) : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बताया है कि पूर्वीकांगो में विद्रोही मिलिशिया के खिलाफ एक अभियान में संयुक्त राष्ट्र के आठ शांतिरक्षकों की मौत हो गयी. परिषद ने बताया कि तंजानिया के एक और मलावी के सात शांतिरक्षकों की हत्या कर दीगयी. इन मौतों को एक साल पहले विद्रोहियों द्वारा 15 […]

विज्ञापन

बेनी (डीआर कांगो) : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बताया है कि पूर्वीकांगो में विद्रोही मिलिशिया के खिलाफ एक अभियान में संयुक्त राष्ट्र के आठ शांतिरक्षकों की मौत हो गयी. परिषद ने बताया कि तंजानिया के एक और मलावी के सात शांतिरक्षकों की हत्या कर दीगयी.

विज्ञापन

इन मौतों को एक साल पहले विद्रोहियों द्वारा 15 सैनिकों की हत्या किये जाने के बाद से कांगो में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा बल को हुए सबसे बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है.

मोनुस्को शांतिरक्षक बल के उप प्रमुख जनरल बर्नार्ड कॉमिन्स ने बृहस्पतिवार को बताया कि कांगो के सैनिकों के साथ मंगलवार को जिहादी समूह अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) के खिलाफ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था.

सुरक्षा परिषद ने अपने बयान में रेखांकित किया कि शांतिरक्षकों को लक्ष्य बनाकर कियेगये हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराधों की श्रेणी में रखा जा सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola