ePaper

California : जंगल में लगी आग से 6700 से ज्यादा घर जलकर राख, नौ लोगों की मौत

Updated at : 10 Nov 2018 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
California : जंगल में लगी आग से 6700 से ज्यादा घर जलकर राख, नौ लोगों की मौत

कैलिफोर्निया : उत्तरी कैलिफोर्निया में जंगल में लगी भीषण आगकी चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गयी है. 6,700 से ज्यादा घर इस आग में तबाह हो गये हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बटे काउंटी के शेरिफ कोरी होनिया ने शुक्रवार को बताया कि कुछ लोग अपने कारों के भीतर मिले […]

विज्ञापन

कैलिफोर्निया : उत्तरी कैलिफोर्निया में जंगल में लगी भीषण आगकी चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गयी है. 6,700 से ज्यादा घर इस आग में तबाह हो गये हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

बटे काउंटी के शेरिफ कोरी होनिया ने शुक्रवार को बताया कि कुछ लोग अपने कारों के भीतर मिले और कुछ वाहनों के बाहर मिले.

उन्होंने बताया कि उनके पास मौत की परिस्थितियों के बारे में पूरी जानकारी नहीं है.

अधिकारियों ने कहा कि इस भयंकर आग ने समूचे पैराडाइज शहर को अपनी चपेट में ले लिया है.

कैलिफोर्निया के दमकल अधिकारियों ने कहा कि आग ने लगभग 6,700 से ज्यादा घरों को तबाह कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola