दक्षिण कोरिया में सात लोग जिंदा जले, ऐसे हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सियोल : दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एक तीन मंजिले स्टूडियो काॅम्प्लेक्स में शुक्रवार की सुबह आग लगने से सात किरायेदारों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये. दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दक्षिण कोरिया तकनीकी रूप से संपन्न देश है और विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश […]

विज्ञापन

सियोल : दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एक तीन मंजिले स्टूडियो काॅम्प्लेक्स में शुक्रवार की सुबह आग लगने से सात किरायेदारों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये. दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

दक्षिण कोरिया तकनीकी रूप से संपन्न देश है और विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है, लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जो प्रगति की इस रेस में पीछे रह गये.

कम आय वाले किरायेदार अक्सर उन छोटे सिंगल बेड वाले स्टूडियोनुमा भवनों में रहते हैं, जहां कभी सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा रहते थे. इन्हें गोशीवोन या परीक्षा केंद्र के रूप में जाना जाता है.

योनहैप समाचार एजेंसी ने कहा कि मृतकों और घायलों में ज्यादातर अस्थायी कर्मचारी या रेहड़ी-पटरी वाले लोग शामिल हैं, जिनकी उम्र 40 से 60 साल के बीच है.

वे संकीर्ण व तंग भवनों में रह रहे थे, जो सुरक्षा के लिहाज बेहद संवेदनशील हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola