ताजिकिस्तान की जेल में संघर्ष, 20 कैदियों की मौत

Updated at : 08 Nov 2018 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
ताजिकिस्तान की जेल में संघर्ष,  20 कैदियों की मौत

दुशान्बे : ताजिकिस्तान के उत्तरी शहर खुजांद की एक अधिकतम सुरक्षावाली जेल में हुए संघर्ष में करीब 20 कैदियों और दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई. विभिन्न सुरक्षा सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. ताजिकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर की इस जेल में कट्टरपंथ और हत्या समेत विभिन्न गंभीर अपराधों को लेकर लंबी […]

विज्ञापन

दुशान्बे : ताजिकिस्तान के उत्तरी शहर खुजांद की एक अधिकतम सुरक्षावाली जेल में हुए संघर्ष में करीब 20 कैदियों और दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई.

विभिन्न सुरक्षा सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. ताजिकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर की इस जेल में कट्टरपंथ और हत्या समेत विभिन्न गंभीर अपराधों को लेकर लंबी कैद की सजा काटने वाले कैदी बंद हैं. सूत्र ने बताया कि संघर्ष में करीब 20 कैदी मारे गये और दो सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गयी.

दूसरे सूत्र ने मारे गये लोगों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि छह गार्ड घायल भी हुए हैं. सरकार ने जेल में दंगा होने या लोगों के मारे जाने की पुष्टि अब तक नहीं की है. एक सूत्र ने कहा कि बुधवार की रात को दर्जनों कैदियों के बीच मारपीट हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola