फेसबुक ने ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित कर रहे 68 पेज एवं 43 अकाउंट बंद किये
Updated at : 23 Oct 2018 11:31 AM (IST)
विज्ञापन

ब्रासीलिया : सोशल मीडिया मंच फेसबुक ने एक विपणन समूह से जुड़े 68 पेज एवं 43 अकाउंट बंद कर दिये हैं जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव के दक्षिणपंथी उम्मीदवार जेयर बोलसोनारो के पक्ष में प्रचार कर रहे थे. फेसबुक ने एक बयान जारी कर कहा, “गलतबयानी और […]
विज्ञापन
ब्रासीलिया : सोशल मीडिया मंच फेसबुक ने एक विपणन समूह से जुड़े 68 पेज एवं 43 अकाउंट बंद कर दिये हैं जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव के दक्षिणपंथी उम्मीदवार जेयर बोलसोनारो के पक्ष में प्रचार कर रहे थे. फेसबुक ने एक बयान जारी कर कहा, “गलतबयानी और स्पैम की हमारी नीतियों का उल्लंघन’ करने के लिए हमने ‘रापोसोस फर्नांडेज एसोसिएट्स’ (आरएफए) से जुड़े पेज एवं अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की है.
यह कार्रवाई हमारी स्पैम नीतियों का उल्लंघन करने के लिए की गई है. बयान में कहा गया है, “आरएफए को संचालित कर रहे लोगों ने एक ही नाम से फर्जी अकाउंट या कई अकाउंट बनाकर पेज बनाए” और फिर, “उन पेजों का इस्तेमाल ऐसी आकर्षित करने वाली सामग्रियां पोस्ट करने के लिए किया जिनका मकसद लोगों को विज्ञापन से भरी वेबसाइटों तक ले जाना था .’
फेसबुक ने जोर देकर कहा कि इन पेजों एवं अकाउंटों को अवांछनीय सामग्रियां पोस्ट करने के लिए डिलीट कर दिया गया. ओ एस्टाडो डी एस.पाउलो समाचारपत्र ने 10 दिन पहले खबर दी थी कि आरएफए अकाउंटों के जरिए बोलसोनारो को समर्थन देने के लिए एक विशाल नेटवर्क बनाया गया. राष्ट्रपति पद के लिए रविवार को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में बोलसोनारो का मुकाबला वामपंथी उम्मीदवार फर्नांडो हद्दाद से है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




