शरीर तक विटामिन पहुंचाने में मदद कर सकते हैं च्युइंग गम

वाशिंगटन : कई लोगों को च्युइंग गम खाने की आदत बुरी लगती है, लेकिन अब इसके फायदे भी सामने आये हैं. शरीर को कुछ विटामिन देने में च्युइंग गम प्रभावी साबित हो सकते हैं. वैज्ञानिकों ने कहा कि यह आदत दुनिया भर में विटामिन की कमी की गंभीर समस्या को कम करने में मददगार साबित […]
वाशिंगटन : कई लोगों को च्युइंग गम खाने की आदत बुरी लगती है, लेकिन अब इसके फायदे भी सामने आये हैं. शरीर को कुछ विटामिन देने में च्युइंग गम प्रभावी साबित हो सकते हैं.
वैज्ञानिकों ने कहा कि यह आदत दुनिया भर में विटामिन की कमी की गंभीर समस्या को कम करने में मददगार साबित हो सकती है.
पहली बार शोधकर्ताओं ने च्युइंग गम के जरिये शरीर तक विटामिन पहुंचाने का अध्ययन किया है.
अमेरिका में पेन्सिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर जोशुआ लैम्बर्ट ने कहा, ‘मैं थोड़ा हैरान हूं कि बाजार में च्युइंग गम के इतने उत्पाद होने के बावजूद किसी ने भी इससे पहले ऐसा अध्ययन नहीं किया.’
उन्होंने कहा, ‘चूंकि पौष्टिक च्युइंग गम पूरक आहार की श्रेणी में आते हैं, तो उनके प्रभाव की जांच करने की जरूरत नहीं है.’
शरीर तक विटामिन पहुंचाने में च्युइंग गम की भूमिका के बारे में पता लगाने के लिए शोधकर्ताओं ने 15 लोगों को च्युइंग गम दिये और उनकी लार में आठ विटामिनों के स्तर को मापा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




