ePaper

क्या ट्रंप की बेटी इवांका संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की होंगी राजदूत ?

Updated at : 10 Oct 2018 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
क्या ट्रंप की बेटी इवांका संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की होंगी राजदूत ?

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर उन्हें भाई-भतीजावाद की शिकायतें नहीं मिलें तो उनकी बेटी इवांका संयुक्त राष्ट्र में देश के राजदूत के तौर पर ‘‘प्रभावशाली” साबित होंगी. ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘इवांका प्रभावशाली साबित होंगी. इसका भाई-भतीजावाद से कुछ लेना देना नहीं है लेकिन मैं […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर उन्हें भाई-भतीजावाद की शिकायतें नहीं मिलें तो उनकी बेटी इवांका संयुक्त राष्ट्र में देश के राजदूत के तौर पर ‘‘प्रभावशाली” साबित होंगी.

ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘इवांका प्रभावशाली साबित होंगी. इसका भाई-भतीजावाद से कुछ लेना देना नहीं है लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि जो लोग जानते हैं उन्हें मालूम है कि इवांका प्रभावशाली साबित होंगी. लेकिन आप जानते हैं कि तब मुझ पर भाई-भतीजावाद के आरोप लगेंगे.” इससे कुछ घंटों पहले ट्रंप ने अचानक राजदूत निक्की हेली के इस्तीफे की घोषणा की.

रायबरेली में बड़ा ट्रेन हादसा: 7 की मौत, मुआवजे की हुई घोषणा, पीएम मोदी ने जताया दुख

हेली इस साल के अंत तक पद से इस्तीफा देंगी. इस कदम ने सबको हैरान कर दिया है. ट्रंप ने इवांका को नियुक्त करने की संभावना को खारिज नहीं करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम कई लोगों के नामों पर विचार कर रहे हैं.”

गौरतलब है कि इवांका और उनके पति जारेड कुश्नर व्हाइट हाउस में शीर्ष स्तर पर अवैतनिक सलाहकार के रूप में काम करते हैं. अन्य कामों के अलावा कुश्नर को पश्चिम एशिया में शांति योजना तैयार करने का जिम्मा भी सौंपा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola