नाइजीरिया : किसानों और चरवाहों के बीच संघर्ष में 18 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

कानो (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के अशांत मध्य क्षेत्र में किसानों और चरवाहों के बीच हुए जातीय संघर्ष में कम से कम 18 लोग मारे गये हैं. सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है. सेना के प्रवक्ता मेजर एडम उमर ने गुरुवार को बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में देशी कृषक समुदाय बेरोम […]

विज्ञापन

कानो (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के अशांत मध्य क्षेत्र में किसानों और चरवाहों के बीच हुए जातीय संघर्ष में कम से कम 18 लोग मारे गये हैं. सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

सेना के प्रवक्ता मेजर एडम उमर ने गुरुवार को बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में देशी कृषक समुदाय बेरोम और घुमंतू चरवाहा समुदाय फुलानी के बीच जोल में हिंसा भड़क गयी.

जोल प्लेटो प्रांत के रियोम स्थानीय सरकारी क्षेत्र का एक हिस्सा है.

उमर ने बताया, ‘मंगलवार को कुछ बंदूकधारियों ने बेरोम समुदाय पर हमला किया. इसमें 18 लोग मारे गये और कई घरों को ध्वस्त कर दिया.’

उन्होंने बताया, ‘यह हमला फुलानी और बेरोम समुदाय द्वारा एक-दूसरे की हत्या किये जाने से जुड़ा हुआ है.’

उमर ने बताया कि अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए एक बैठक करायी थी, लेकिन यह रक्तपात रोकने में विफल रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola