शक्तिशाली तूफान ‘त्रामी’ ने मचायी तबाही, जापान में दो लोगों की मौत, ट्रेनें और विमानों का परिचालन ठप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तोक्यो: जापान में एक ताकतवर तूफान ने दस्तक दी है. इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी. दर्जनों लोग जख्मी हो गये. परिवहन ठप हो गया. पहले ही खराब मौसम का प्रकोप झेल रहे इलाकों में बेहद तेज हवाएं चल रही हैं और मूसलाधार बारिश हो रही है. ‘त्रामी’ नाम के […]

विज्ञापन

तोक्यो: जापान में एक ताकतवर तूफान ने दस्तक दी है. इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी. दर्जनों लोग जख्मी हो गये. परिवहन ठप हो गया. पहले ही खराब मौसम का प्रकोप झेल रहे इलाकों में बेहद तेज हवाएं चल रही हैं और मूसलाधार बारिश हो रही है.

विज्ञापन

‘त्रामी’ नाम के इस तूफान के असर की वजह से बुलेट ट्रेन सेवाएं रोक दी गयी हैं. 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं और तोक्यो की सायंकालीन ट्रेन सेवाएं रविवार को रद्द कर दी गयीं.

राष्ट्रीय प्रसारक ‘एनएचके’ ने अपनी खबर में बताया है कि होंशू द्वीप के टोट्टोरी में एक शख्स की मौत हुई है, जबकि क्यूशू में एक अन्य लापता बताया जा रहा है. कम से कम 84 लोगों को मामूली चोटें आयी हैं.

तेज हवाओं के कारण खिड़कियों के शीशे टूटने से कई लोग जख्मी हो गये और 60 साल से ज्यादा उम्र की एक महिला लापता बतायी जा रही है. उसके गटर में बह जाने की आशंका जतायी जा रही है.

ओकिनावा सहित जापान के बाहरी द्वीपों में तूफान की दस्तक के बाद स्थानीय समयानुसार रात करीब आठ बजे इसने देश के पश्चिमी हिस्से में दस्तक दी.

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बाढ़ और भू-स्खलन की चेतावनी दी है. करीब 40 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की सलाह दीगयी है.

7,50,000 से ज्यादा घरों, जिनमें ज्यादातर पश्चिमी जापान के हैं, में बिजली नहीं है. मोबाइल सेवाएं भी बाधित हुई हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola