विक्टोरिया झील में डूबी नौका, 44 लोगों की मौत

कंपाला (यूगांडा) : विक्टोरिया झील में एक नौका के डूबने से उस पर सवार कम से कम 44 लोगों की मौत हो गयी है. तंजानिया के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मवांजा क्षेत्रीय आयुक्त जॉन मोंगेला ने बताया कि नौका डूबने के बाद 37 लोगों को बचा लिया गया. उन्होंने बताया, ‘‘मैं […]
कंपाला (यूगांडा) : विक्टोरिया झील में एक नौका के डूबने से उस पर सवार कम से कम 44 लोगों की मौत हो गयी है. तंजानिया के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
मवांजा क्षेत्रीय आयुक्त जॉन मोंगेला ने बताया कि नौका डूबने के बाद 37 लोगों को बचा लिया गया.
उन्होंने बताया, ‘‘मैं इस बारे में कयास नहीं लगा सकता कि कितने लोग नौका पर सवार थे। फिलहाल हमारा मुख्य जोर बचाव कार्य पर है. ” इस तरह की नौकाओं पर अक्सर सैकड़ों लोग सवार होते हैं और ये खचाखच भरी होती हैं.
नौका उकारा द्वीप से बुगोलोरा जा रही थी और यह मवांजा के पास डूब गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




