27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सोशल: भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को पीठ पर उठाने की ये तस्वीर वायरल

लोग प्यार में क्या-क्या नहीं करते. भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भी अपनी पत्नी के लिए कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

शेरिंग तोबगे ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी पत्नी को पीठ पर बैठाकर ले जा रहे हैं. रास्ता बहुत ख़राब […]

लोग प्यार में क्या-क्या नहीं करते. भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भी अपनी पत्नी के लिए कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

शेरिंग तोबगे ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी पत्नी को पीठ पर बैठाकर ले जा रहे हैं. रास्ता बहुत ख़राब है और कीचड़ फैला हुआ है.

शेरिंग तोबगे ने फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा है, ”सर वॉल्टर रैले जैसा साहसी तो नहीं लेकिन मैंने वो किया जो किसी पुरुष को अपनी पत्नी के पैरों को साफ़ रखने के लिए करना चाहिए.”

https://twitter.com/tsheringtobgay/status/1039701085391224832

सर वॉल्टर रैले एक कवि थे और ब्रिटिश सेना का हिस्सा थे. उनके बारे में कहा जाता है कि महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम के रास्ते में कीचड़ आने पर उन्होंने उस पर अपना ओवरकोट बिछा दिया था. इसे वीरता का एक उदाहरण बताया जाता है क्योंकि उन्होंने महारानी के पैर गंदे नहीं होने दिए.

इस फ़ोटो के वायरल होने के बाद तोबगे की पोस्ट पर लोग कमेंट करने लगे और उसे शेयर करने लगे. लोगों को उनका ये तरीक़ा काफ़ी पसंद आया और फिर शेरिंग तोबगे की तारीफ़ें होने लगीं.

यूज़र मोहम्मद अताउर रहमान ख़ान ने ट्वीट किया, ”आपकी जो भी पोज़ीशन हो, अपनी पत्नी के लिए आपका प्यार ज़ाहिर होता है. इसे शेयर करने के लिए शुक्रिया. ये नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरक होगा कि अपनी पत्नी का ख़्याल कैसे रखें.”

https://twitter.com/MdAtaurRahmanKh/status/1039703058245025792

यूज़र सुशीन ने लिखा, ”बहुत अच्छा कहा सर, सभी पुरुषों को आप पर गर्व होना चाहिए.”

https://twitter.com/Sushiljalan/status/1039759323772141569

क्यों हंस रहे हैं पाकिस्तानी उच्चायुक्त पर लोग?

राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर क्यों मचा हंगामा

’377 पर फ़ैसला, देश को मिली ऑक्सीजन'

यूज़र जय प्रधान ने कमेंट किया है, ”उम्मीद है कि मेरे देश के लोग भी वही महसूस करें जैसा इन्होंने किया है.”

https://twitter.com/jai_pradhan/status/1039931502589489152

ईश्वर कुलकर्णी ने लिखा है, ”असल ज़िंदगी बाहुबली देवसेना और अमरेंद्र बाहुबली.”

https://twitter.com/ishrakul/status/1040901372323848192

अभिनव गुप्ता ने लिखा है, ”तारीफ़ के काबिल. शु​क्रिया सर, आपको किसी से तुलना करने की ज़रूरत नहीं. आपने वो किया जो आपकी पत्नी के सबसे सही था.”

https://twitter.com/abhinavg85/status/1040798789877956608

हेमंग मेहता ने कमेंट किया है, ”दम लगा के हईसा का रिमेक”

https://twitter.com/h2kfuturz/status/1040662686407766019

यूजर रतन संसार श्रेष्ठ ने ट्वीट है, ”भूटान के प्रधानमंत्री ने अपनी पत्नी को उठाया. उम्मीद है कि अन्य नेता भी अनुकरण करेंगे.”

https://twitter.com/rsansar/status/1039862412667629570

एक यूज़र ने इसे भूटान में हो रहे चुनावों से भी जोड़ा. भूटान में आम चुनाव हो रहे हैं और शेरिंग तोबगे की पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी भी मैदान में है. ये भूटान के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक है.

चुनावों पर रोहित जैन ने लिखा है, ”बहुत रोमांटिक, वह भी चुनावी मौसम में.”

https://twitter.com/rohit_tezpur/status/1039719961109954560

शेरिंग तोबगे जुलाई 2013 से 9 अगस्त 2018 तक भूटान के प्रधानमंत्री रहे. अब मुख्य सलाहकार शेरिंग वांगचुक अंतरिम सरकार की अध्यक्षता कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

ट्रेन की खिड़की से झूलता किस और इंटरनेट पर धमाल

हेलिकॉप्टर से आवाजाही पर इमरान ख़ान का बना मज़ाक

जब मोदी बोले- प्रधानमंत्री जी रुपया क्यों गिरा?

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें