बोको हराम के जिहादियों ने आठ लोगों की हत्या की

Updated at : 15 Sep 2018 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
बोको हराम के जिहादियों ने आठ लोगों की हत्या की

कानो (नाइजीरिया) : बोको हराम के बंदूकधारियों ने अशांत पूर्वोत्तर नाइजीरिया के दो गांवों में मवेशी चुराने की कोशिश में आठ लोगों की हत्या कर दी. जिहादियों ने मवेशी चुराने के लिए बोर्नो राज्य के मोदू अजीरी और बुलामा कयीरी गांवों को निशाना बनाया था लेकिन ग्रामीण अपने पशुओं को बचाने के लिए उनसे भिड़ […]

विज्ञापन


कानो (नाइजीरिया) :
बोको हराम के बंदूकधारियों ने अशांत पूर्वोत्तर नाइजीरिया के दो गांवों में मवेशी चुराने की कोशिश में आठ लोगों की हत्या कर दी. जिहादियों ने मवेशी चुराने के लिए बोर्नो राज्य के मोदू अजीरी और बुलामा कयीरी गांवों को निशाना बनाया था लेकिन ग्रामीण अपने पशुओं को बचाने के लिए उनसे भिड़ गये.

स्थानीय मीलिशिया के प्रवक्ता बुनू बुंकर ने कहा, ‘ग्रामीणों के हमलावरों को रोकने के प्रयास में लड़ाई बढ़ गयी.’ उन्होंने कहा, ‘लड़ाई में आठ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हुए हैं.’ उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने गांववालों पर गोलियां चलाईं जो छुरे, धनुष तथा तीर, लाठी और तलवार से लैस थे.

मीलिशिया नेता बाबाकुरा कोलो ने कहा, ‘ग्रामीण बोको हराम आतंकवादियों का मुकाबला नहीं कर पाए, जो (आतंकवादी) बंदूकों के साथ आए थे.’ उन्होंने भी इतने ही लोगों के मारे जाने की पुष्टि की. हमले के बाद जिहादी सभी पशुओं को झाड़ियों में ले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola