माली में फ्रांसीसी हवाई हमले में मारा गया शीर्ष जिहादी नेता

पेरिस : फ्रांस द्वारा पूर्वोत्तर माली में किये गये हवाई हमलों में ग्रेटर सहारा समूह का एक शीर्ष जिहादी नेता, उसका एक सहयोगी और दो असैन्य नागरिक मारे गये हैं. पेरिस स्थित सैन्य कमान केन्द्र ने उक्त जानकारी दी. सैन्य कमान की ओर से जारी एक बयान में रविवार को मेनाक के पास हवाई हमले […]
पेरिस : फ्रांस द्वारा पूर्वोत्तर माली में किये गये हवाई हमलों में ग्रेटर सहारा समूह का एक शीर्ष जिहादी नेता, उसका एक सहयोगी और दो असैन्य नागरिक मारे गये हैं. पेरिस स्थित सैन्य कमान केन्द्र ने उक्त जानकारी दी.
सैन्य कमान की ओर से जारी एक बयान में रविवार को मेनाक के पास हवाई हमले की बात कही गयी है। बयान के मुताबिक, ‘‘हवाई हमले के बाद जमीन पर तैनात किये गय कमांडोज ने मोहम्मद अग अलमौनेर और उसके एक अंगरक्षक के मारे जाने की पुष्टि की है. उन्हें एक महिला और एक किशोर का भी शव मिला है.”
बयान के मुताबिक जिहादी समूह का एक अन्य सदस्य और दो अन्य असैन्य नागरिक भी हमलों में घायल हो गये। कमान ने अपने बयान में असैन्य नागरिकों के मारे जाने पर दुख जताया है. कमान इस बात की जांच कर रहा है कि आखिरकार यह असैन्य नागरिक हमलों की जद में कैसे आ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




