इस्लामिक स्टेट पर कार्रवाई करेगा अमेरिका, सभी देशों से की IS को हराने की अपील

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने सभी देशों से अपील की है कि वह यह सुनिश्चित करें कि उनके देशों में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को करारी हार का सामना करना पड़े. राजदूत ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे देशों के साथ अमेरिका अपना सहयोग बढ़ायेगा और […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने सभी देशों से अपील की है कि वह यह सुनिश्चित करें कि उनके देशों में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को करारी हार का सामना करना पड़े.

विज्ञापन

राजदूत ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे देशों के साथ अमेरिका अपना सहयोग बढ़ायेगा और इस दिशा में मजबूत ताकत बना रहेगा.

उन्होंने सुरक्षा परिषद में गुरुवारको बताया कि इस आतंकवादी समूह की विचारधारा विश्व के नये-नये स्थानों पर अपना पैर पसार रही है. यह एक ऐसा दुश्मन है, जो अपने आपको किसी भी स्थान पर ढाल रहा है. हेली ने देशों से अपील की है कि वह चतुराई के साथ इस्लामिक स्टेट को करारी हार दें और ऐसे संघर्ष क्षेत्रों को समाप्त करें जहां चरमपंथी समूहों को पलने-बढ़ने का मौका मिलता है.

उन्होंने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र आइएसआइएस और तालिबान के खिलाफ लड़ाई में मजबूत ताकत बनी रहेगी.’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola