एशियन गेम्स: भारत की विनेश फोगाट ने कुश्ती में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Updated at : 20 Aug 2018 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
एशियन गेम्स: भारत की विनेश फोगाट ने कुश्ती में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

भारत की विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है. वो एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई हैं .

विनेश ने सोमवार को 50 किलोग्राम वर्ग के फ़ाइनल मुकाबले में अपनी जापानी प्रतिद्वंद्वी यूकी इरीए को 6-2 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया.

इस शानदार जीत […]

विज्ञापन

भारत की विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है. वो एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई हैं .

विनेश ने सोमवार को 50 किलोग्राम वर्ग के फ़ाइनल मुकाबले में अपनी जापानी प्रतिद्वंद्वी यूकी इरीए को 6-2 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया.

इस शानदार जीत के बाद ट्विटर पर #VineshPhogat टॉप ट्रेंड करने लगा और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी.

23 साल की विनेश हरियाणा से हैं और ‘दंगल’ वाले फोगाट परिवार से ताल्लुक रखती हैं.

दो साल पहले रियो ओलंपिक में मिली हार को भुलाते हुए विनेश ने अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी यनान सुन को हराकर अपने विजयी अभियान की शुरुआत की.

यनान वही खिलाड़ी हैं जिनसे विनेश ओलंपिक में पैर में चोट लगने की वजह से हार गई थीं. लेकिन इस बार उन्होंने अपना हिसाब चुकता कर लिया.

इस बार विनेश ने यनान को 8-2 से हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया.

https://twitter.com/virendersehwag/status/1031541109917462528

इसके बाद उन्होंने अपनी कोरियाई प्रतिद्वंद्वी हजुंगजू किम को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हरा दिया.

इससे पहले 2014 के एशियन गेम्स ने ब्रोन्ज़ मेडल जीता था. उन्होंने ग्लासगो और गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी लगातार सोना जीता था.

इंडोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स में दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने भारत ने दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीत लिया.

इसके साथ ही भारत के खाते में दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़ मेडल आ चुका है.

भारत को पहला गोल्ड हरियाणा के ही बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम वर्ग फ़्री स्टाइल कुश्ती में दिलाया था.

ये भी पढ़ें: : केरल बाढ़: मध्य प्रदेश के विष्णु ने कायम की मिसाल

केरल की बाढ़ पर खाड़ी के देशों ने खोला दिल

पाकिस्तान के साथ विवाद ख़त्म करने के क़रीब थे अटल?

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola