प्रति घंटे छह हजार कांवरियों को दिया जा रहा था कार्ड
Updated at : 06 Aug 2018 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : सोमवारी पर भीड़ उमड़ने का आकलन रविवार को कांवरिया पथ में कांवरियों के रैला से ही लगाया जा रहा था. दूसरी सोमवारी पर जलार्पण करने के लिए कांवरिया सुल्तानगंज से बाबा नगरी की ओर रफ्तार के साथ चल रहे थे. दोपहर दो बजे के बाद कांवरिया पथ में कांवरियों की संख्या बढ़ने लगी. […]
विज्ञापन
देवघर : सोमवारी पर भीड़ उमड़ने का आकलन रविवार को कांवरिया पथ में कांवरियों के रैला से ही लगाया जा रहा था. दूसरी सोमवारी पर जलार्पण करने के लिए कांवरिया सुल्तानगंज से बाबा नगरी की ओर रफ्तार के साथ चल रहे थे. दोपहर दो बजे के बाद कांवरिया पथ में कांवरियों की संख्या बढ़ने लगी. दुम्मा स्थित टोल गेट से प्रति घंटा पांच से छह हजार कांवरिये को कार्ड दिया जा रहा था.
दूसरी सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए कांवरिये दुम्मा गेट प्रवेश करते ही दौड़ लगा रहे थे. सबके मन में शाम ढलने से पहले बाबा नगरी पहुंचने की इच्छा थी. श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने पर कांवरियों से टेन्ट सिटी में ठहरने की जानकारी एनाउंसमेंट के जरिये दी जा रही थी. रविवार को मौसम भी कांवरियों के अनुकूल था, हल्की बारिश में कांवरिये बोल बम का नारा लगाते हुए बाबा नगरी की ओर देर शाम तक बढ़ते जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




