ब्रिटिश संसद में अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

लंदन : मशहूर पार्श्वगायिका अनुराधा पौडवाल और पार्श्वगायक कुमार सानू को ब्रिटिश संसद में इंडो-ब्रिटिश ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप के नेताओं ने सम्मानित किया. यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपने शिखर पर रहे इन दोनों को संगीत, सामाजिक एवं परमार्थ सेवाओं में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए […]

विज्ञापन

लंदन : मशहूर पार्श्वगायिका अनुराधा पौडवाल और पार्श्वगायक कुमार सानू को ब्रिटिश संसद में इंडो-ब्रिटिश ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप के नेताओं ने सम्मानित किया.

विज्ञापन

यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपने शिखर पर रहे इन दोनों को संगीत, सामाजिक एवं परमार्थ सेवाओं में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है. शहीद सैनिकों के परिवारों और कुपोषण प्रभावित परिवारों की मदद करने जैसे सामाजिक विषयों पर काम कर रहीं पौडवाल ने कहा कि बतौर सार्वजनिक हस्ती समाज को लौटाना उनकी जिम्मेदारी है. वंचित बच्चों के लिए सक्रिय रूप से काम करनेवाले सानू ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है. इस अभिनंदन कार्यक्रम की मेजबानी इंडो ब्रिटिश ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप के अध्यक्ष सांसद वीरेंद्र शर्मा ने की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola