बोको हराम ने विस्थापितों के शिविर पर हमला कर चार लोगों को मार डाला

कानो (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के तनावग्रस्त पूर्वात्तर क्षेत्र में इस्लामिक समूहों की हिंसक कार्रवाई के बाद विस्थापित हुए नागरिकों के शिविरों पर बोको हराम के जिहादियों ने हमला कर चार लोगों की हत्या कर दी. कैमरून से लगी सीमा पर स्थित बांकी शहर में शुक्रवार रात साइकिल सवार और पैदल बंदूकधारी शिविर में घुस आये […]
कानो (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के तनावग्रस्त पूर्वात्तर क्षेत्र में इस्लामिक समूहों की हिंसक कार्रवाई के बाद विस्थापित हुए नागरिकों के शिविरों पर बोको हराम के जिहादियों ने हमला कर चार लोगों की हत्या कर दी. कैमरून से लगी सीमा पर स्थित बांकी शहर में शुक्रवार रात साइकिल सवार और पैदल बंदूकधारी शिविर में घुस आये और गोलियां चलानी शुरू कर दी.
शहर के सैन्य अधिकारी ने कहा, ‘बोको हराम आतंकवादी बांकी आइडीपी (विस्थापित लोगों) शिविर में शनिवारकी रात घुसे और चार लोगों की हत्या कर दी तथा चार अन्य लोगों को घायल कर दिया और उनका सामान लेकर वहां से भाग गये.’
अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनने के बाद शिविर के बाहर स्थित सैनिकों और पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की. दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक मुठभेड़ चली. उन्होंने कहा, ‘मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये और अन्य फरार हो गये.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




