फ़िल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ से आजकल चर्चा में आईं बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर पाकिस्तान में विरोध का सामना कर रही हैं.

स्वरा भास्कर ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान को असफल राष्ट्र क़रार दिया था. स्वरा की इस टिप्पणी को लेकर पाकिस्तानी ग़ुस्से का इज़हार कर रहे हैं.

पाकिस्तान में वीरे दी वेडिंग को रिलीज़ नहीं होने दिया गया है और इसी को लेकर स्वरा ने पाकिस्तान को असफल राष्ट्र कहा था.

पाकिस्तान की आलोचना के बीच स्वरा का वो पुराना वीडियो सोशल साइट्स पर जमकर शेयर होने लगा, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की जमकर तारीफ़ की थी.

सोशल मीडिया पर स्वरा को निशाना पर लेने की शुरुआत पाकिस्तान की वीजे और अभिनेत्री उर्वा हौकेन ने की. उन्होंने स्वरा के दो वीडियो को ट्वीट किया है.

एक वीडियो में स्वरा पाकिस्तान में एक कॉमेडी शो के दौरान बोलते हुए दिख रही हैं और दूसरे वीडियो में फ़िल्म क्रिटिक राजीव मसंद के साथ इंटरव्यू देते हुए.

दोनों वीडियो में स्वरा पाकिस्तान के बारे में विराधाभासी बयान देती हुई दिख रही हैं.

उर्वा हौकेन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, ”क्या मुझे और कुछ कहने की ज़रूरत है?”

इस वीडियो में दिख रहा है कि पहले स्वरा पाकिस्तान के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान की तारीफ़ कर रही हैं. वो कह रही हैं, ”मैंने यहां आकर पाया कि जिसे अक्सर दुश्मन देश समझा जाता है, वो क़तई ऐसा नहीं है. मैं क़सम खाकर कह रही हूं, मैं कई जगह घूमी हूं लंदन, न्यूयॉर्क, इस्तांबुल, पेरिस, सब फेल हैं लाहौर के सामने.”

वहीं, दूसरे वीडियो में स्वरा ‘वीरे दी वेडिंग’ की अन्य अभिनेत्रियों के साथ मौजूद हैं. वह इसमें पाकिस्तान को एक असफल देश कह रही हैं. उन्होंने कहा, ”पाकिस्तान जैसे असफल देश में होने वाली कुछ भी बकवास बातों से हम ख़ुश क्यों होते हैं.”

https://twitter.com/VJURWA/status/1002990330306850816

उर्वा ने स्वरा की इन्हीं दो अलग-अलग बातों को लेकर निशाना साधा है. उर्वा के इस ट्वीट पर कई लोगों ने कॉमेंट किए हैं.

एक यूजर ‘आयशा शेख़’ ने स्वरा के लिए कॉमेंट किया, ”तुम होती कौन हो फेल स्टेट की बात करने वाली. मेरे ही मुल्क में तुम रात 12 बजे बस में सेफ थीं, अपने मुल्क में होती तो. नफ़रत फैलाओगे तो नफ़रत ही मिलेगी…”

https://twitter.com/AyeshaSheikh21/status/1003001219600846849

यूजर ‘हेल बॉय’ ने कॉमेंट किया, ”वो मौक़ापरस्त है. इसको हम इंडियंस गंभीरता से नहीं लेते तो आप लोग क्यों ले रहे हो.”

https://twitter.com/Warlord__/status/1002994086825955328

एक और यूजर ‘सरितोब सराय’ ने लिखा है, ”नैतिकता नाम की भी कोई चीज़ होती है. आप भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों से भारत के ख़िलाफ़ एक शब्द भी नहीं सुनेंगे.”

https://twitter.com/saritobsaray/status/1003034099957878784

यूजर अब्दुल अजीज ने कॉमेंट किया, ”उर्वा ने कुछ ग़लत नहीं किया. स्वरा पहले पाकिस्तान की तारीफ़ कर रही थीं और फिर बुराई करने लगीं. कम से कम भारत मे काम करने वाले पाकिस्तान के सेलेब्रिटीज भारत को गाली नहीं देते.”

https://twitter.com/nomanaziz83/status/1003365921258459138

जब दोनों देशों के लोग स्वरा का विरोध करने लगे तो एक यूजर ‘जयंती’ ने लिखा, ”चलो इसने एक काम अच्छा किया की हिंदुस्तान-पाकिस्तान किसी एक बात पर तो सहमत हुआ.”

https://twitter.com/jayati_patel1/status/1003349776333615105

’वीरे दी वेडिंग’ फिल्म एक जून को रिलीज हुई थी. इसमें स्वरा भास्कर के साथ करीना कपूर, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया हैं.

ये चार सहेलियों की कहानी है जो शादी, पारिवारिक और सामाजिक समस्याओं के इर्द-गिर्द घूमती है.

ये फिल्म अपने विषय के कारण भी चर्चा में रही है और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है.

ये भी पढ़ें:

सुबह ट्विटर पर गालियां सुनकर उठती हूं: स्वरा भास्कर

ये लोग हिंदू धर्म की बदनामी ही कर रहे हैं: स्वरा भास्कर

जब औरतें मां-बहन की गालियां देती हैं

अगर फ़िल्म में हीरो से पहले हो हीरोइन का नाम!

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

BREAKING NEWS
स्वरा भास्कर से क्यों चिढ़े हैं पाकिस्तानी

फ़िल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ से आजकल चर्चा में आईं बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर पाकिस्तान में विरोध का सामना कर रही हैं.

स्वरा भास्कर ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान को असफल राष्ट्र क़रार दिया था. स्वरा की इस टिप्पणी को लेकर पाकिस्तानी ग़ुस्से का इज़हार कर रहे हैं.

पाकिस्तान में वीरे दी वेडिंग को […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement