28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लोकसभा चुनाव : जाति-धर्म बनेंगे जीत की वजह

।। मनोज सिंह ।। रांची : राज्य की कई लोकसभा सीटों पर मुसलिम और ईसाई मतदाता निर्णायक साबित होंगे. लोहरदगा संसदीय सीट पर निर्णायक भूमिका में जहां ईसाई मतदाता होंगे, वहीं राजमहल सीट पर मुसलिम और अनुसूचित जनजाति मतदाता निर्णायक बनेंगे. पलामू और चतरा संसदीय सीट पर अनुसूचित जाति के मतदाता निर्णायक भूमिका में होंगे. […]

।। मनोज सिंह ।।

रांची : राज्य की कई लोकसभा सीटों पर मुसलिम और ईसाई मतदाता निर्णायक साबित होंगे. लोहरदगा संसदीय सीट पर निर्णायक भूमिका में जहां ईसाई मतदाता होंगे, वहीं राजमहल सीट पर मुसलिम और अनुसूचित जनजाति मतदाता निर्णायक बनेंगे. पलामू और चतरा संसदीय सीट पर अनुसूचित जाति के मतदाता निर्णायक भूमिका में होंगे. सिंहभूम सीट के लिए अनुसूचित जनजाति के मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे. धनबाद और गिरिडीह संसदीय क्षेत्र पर भी अनुसूचित जाति के मतदाता प्रभाव डाल सकते हैं. रांची व खूंटी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों की नजर अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों पर भी होगी.

लोहरदगा संसदीय क्षेत्र की अधिसंख्य आबादी गुमला और लोहरदगा जिले में पड़ती है. यहां की एक विधानसभा सीट रांची जिले में (मांडर) पड़ती है. गुमला और लोहरदगा जिले में 55 और 67 फीसदी अनुसूचित जनजाति की आबादी रहती है. लोहरदगा जिले में करीब 20 फीसदी मुसलिम तथा गुमला जिले में 31 फीसदी ईसाई आबादी भी है. इन पर सभी राजनीतिक दलों की नजर रहेगी. गुमला जिले में बहुत बड़ी संख्या में ईसाई धर्म माननेवाले भी जनजातीय श्रेणी में आते हैं. संताल परगना की राजमहल सीट पाकुड़ और साहेबगंज जिले में पड़ती है. इसके छह विधानसभा क्षेत्र इन दोनों जिलों में हैं.

साहेबगंज में 29 फीसदी एसटी तथा करीब 32 फीसदी मुसलिम आबादी है. वहीं पाकुड़ जिले में 44 फीसदी एसटी तथा 32 फीसदी मुसलिम आबादी है. पलामू संसदीय क्षेत्र का पूरा इलाका मेदिनीनगर और गढ़वा जिले में पड़ता है. पलामू में अनुसूचित जाति वालों की आबादी 27 फीसदी तथा मुसलिम आबादी 11 फीसदी के करीब है. वहीं गढ़वा में 23.9 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति की, 15 फीसदी एसटी तथा करीब 15 फीसदी आबादी मुसलिम की है. सिंहभूम संसदीय क्षेत्र का करीब-करीब पूरा इलाका प. सिंहभूम जिले में पड़ता है. यहां अनुसूचित जनजाति की आबादी 65 फीसदी से ऊपर है. इस संसदीय क्षेत्र का केवल एक इलाका सरायकेला-खरसावां जिले में पड़ता है, जहां मुसलिम आबादी करीब 32 फीसदी है.

– लोकसभा सीट : जिला (विधानसभा क्षेत्र)

* रांची : रांची (रांची, हटिया, कांके, सिल्ली, खिजरी) व सरायकेला-खरसावां (ईचागढ़)

* हजारीबाग : हजारीबाग (हजारीबाग, बरही व बड़कागांव) रामगढ़ (रामगढ़ व मांडू)

* कोडरमा : कोडरमा (कोडरमा), हजारीबाग (बरकट्टा), गिरिडीह (धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय)

* धनबाद : बोकारो (बोकारो व चंदनकियारी) व धनबाद (सिंदरी, निरसा, धनबाद व झरिया)

* गिरिडीह : गिरिडीह (गिरिडीह व डुमरी), बोकारो (गोमिया व बेरमो), धनबाद (टुंडी व बाघमारा)

* खूंटी : सरायकेला-खरसावां (खरसावां), रांची (तमाड़), खूंटी (तोरपा-खूंटी), सिमडेगा (कोलेबिरा व सिमडेगा)

* जमशेदपुर : पूवी सिंहभूम (बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर-ईस्ट, जमशेदपुर-वेस्ट)

* सिंहभूम : सरायकेला-खरसावां (सरायकेला), प सिंहभूम (चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर व चक्रधरपुर)

* चतरा : चतरा (चतरा व सिमरिया), लातेहार (लातेहार) व पलामू (पांकी)

* लोहरदगा : रांची (मांडर), गुमला (सिसई, गुमला व विशुनपुर), लोहरदगा (लोहरदगा)

* पलामू : पलामू (डालटनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद), गढ़वा (गढ़वा व भवनाथपुर)

* राजमहल : साहेबगंज (राजमहल, बोरियो, बरहैट), पाकुड़ (लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ व महेशपुर)

* दुमका : दुमका (शिकारीपाड़ा, दुमका व जामा), जामताड़ा (नाला व जामताड़ा), देवघर (सारठ)

* गोड्डा : देवघर (मधुपुर, देवघर), दुमका (जरमुंडी), गोड्डा (पोड़ैयाहाट, गोड्डा व महगामा)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें