बिहार में BJP प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा के भाई के घर से करोड़ों रुपए का सोना जब्त, क्या है माजरा?

Bihar Election 2020 Latest News Bihar Vidhan Sabha Chuanv में उतरी BJP के लिए शनिवार को बड़ी खबर सामने आई. Raxaul से BJP प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा के Nepal के Birgunj स्थित फ्लैट में छापेमारी में पुलिस ने 23 किलो सोना और दो किलो चांदी जब्त किया. पुलिस के मुताबिक बरामद सामान की कीमत करोड़ों रुपए में है.
बिहार विधानसभा चुनाव में उतरी बीजेपी के लिए शनिवार को बड़ी खबर सामने आई. दरअसल, रक्सौल से बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा के नेपाल के बीरगंज स्थित फ्लैट में छापेमारी में पुलिस ने 23 किलो सोना और दो किलो चांदी जब्त किया. पुलिस के मुताबिक बरामद सामान की कीमत करोड़ों रुपए में है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस के मुताबिक रेशम कोठी मोहल्ले के गणेश अपार्टमेंट के किराए के फ्लैट में छापेमारी की गई. मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को अशोक सिन्हा के पास ब्लैक मनी होने की शिकायत दी थी. शनिवार को पर्सा जिला पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी गंगा पंत ने बताया अशोक सिन्हा भारत के रक्सौल प्रखंड के हरैया गांव के निवासी हैं. वो गणेश अपार्टमेंट में रहते हैं. लोगों की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए