Navratri 2021: प्रयागराज में नवरात्रि की चहल-पहल, मूर्ति बनाने वालों पर कोरोना की मार

Updated:
विज्ञापन
Navratri 2021: प्रयागराज में नवरात्रि की चहल-पहल, मूर्ति बनाने वालों पर कोरोना की मार

प्रयागराज में नवरात्र को लेकर जहां पहले बाजार में चमक-धमक नज़र आती थी, वहीं इस बार सन्नाटा पसरा हुआ है. इसकी वजह कोरोना को बताया जा रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर मूर्तिकारों पर पड़ा है.

विज्ञापन

UP News: प्रयागराज में नवरात्र को लेकर जहां पहले बाजार में चमक-धमक नज़र आती थी, वहीं इस बार सन्नाटा पसरा हुआ है. इसकी वजह कोरोना को बताया जा रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर मूर्तिकारों पर पड़ा है. भारद्वाज आश्रम के पीछे कालीबाड़ी में साल 1972 से मूर्ति व्यवसाय से जुड़े मूर्ति कारोबारी बताते हैं कि इस बार मूर्ति के कारोबार में लाखों का घाटा होगा. कोरोना को देखते हुए पिछले दो सालों की तरह इस बार भी मार्केट में लोगों में नवरात्रि को लेकर उत्साह कम है. इस कारण मूर्तियों की डिमांड ना के बराबर है. 7 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है. अभी तक ना के बराबर मूर्तियां बिकी हैं. पिछले साल की तरह इस साल भी उन पर मंदी की मार बनी हुई है. कोरोना को देखते हुए लोगों ने ऑर्डर भी कम दिया है. देखिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola