G20 Summit: 'योगी और अमित शाह के साथ थीं ममता बनर्जी', जानें क्यों भड़के कांग्रेस नेता अधीर रंजन

G20 Summit: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शुक्रवार को दिल्ली गई थीं, जबकि अगले दिन डिनर का आयोजन किया गया था. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सीएम ममता बनर्जी पर सवाल खड़े किये हैं जिसका जवाब टीएमसी की ओर से दिया गया है. जानें पूरा मामला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित डिनर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी का बयान आया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होने के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाया और पूछा कि क्या इससे नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ उनका रुख कमजोर नहीं होगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि क्या टीएमसी सुप्रीमो के कार्यक्रम में भाग लेने का “कोई अन्य कारण” था.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब कई गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों ने डिनर में शामिल होने से परहेज किया तो वहीं दीदी (ममता बनर्जी) एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गईं. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ममता बनर्जी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद थीं. कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मुझे आश्चर्य है कि किस बात ने उन्हें इन नेताओं के साथ डिनर में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने के लिए प्रेरित किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए