Independence Day: स्वतंत्रता दिवस समारोह में आदिवासी कलाकारों के साथ ममता बनर्जी ने किया डांस, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दो साल बाद रेड रोड पर 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आदिवासी कलाकारों के साथ डांस किया.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दो साल बाद रेड रोड पर 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आदिवासी कलाकारों के साथ डांस किया. रेड रोड पर झंडा फहराने के बाद भव्य झांकियां निकाली गयीं. इस दौरान पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्से से आये कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. जंगलमहल से आये आदिवासी कलाकारों ने जब नृत्य प्रस्तुत किया, तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद को रोक नहीं पायीं. वह मंच से उठीं और सीधे आदिवासी कलाकारों के पास पहुंच गयीं. महिला कलाकारों का हाथ पकड़ा और उनके साथ डांस करने लगीं. उनके साथ स्टेप मिलाने लगीं. ममता बनर्जी को जंगलमहल के कलाकारों के साथ नृत्य करते देख उनके मंत्रिमंडल की और और सदस्य बीरबाहा हांसदा भी वहां पहुंच गयीं और डांस करने लगीं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola