Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने किया मतदान, जनता से की वोट देने की अपील

Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 PM Modi casted his vote

Lok Sabha Election 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसका वीडियो सामने आया है. आपको बता दें कि गुजरात की सभी 25 सीट पर मतदान एक ही चरण में हो रहा है पीएम मोदी सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद शहर के रानिप इलाके में स्थित निशान पब्लिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे. यहां उन्होंने अपना वोट डाला.

विज्ञापन

PM Modi : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत सुबह सात बजे से मतदान जारी है. 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर लोग वोटिंग कर रहे हैं. इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसका वीडियो सामने आया है. आपको बता दें कि गुजरात की सभी 25 सीट पर मतदान एक ही चरण में हो रहा है पीएम मोदी सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद शहर के रानिप इलाके में स्थित निशान पब्लिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे. यहां उन्होंने अपना वोट डाला. जब वे मतदान केंद्र पर पहुंचे तो केंद्रीय गृह मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह वहां मौजूद थे. उल्लेखनीस है कि अमित शाह गांधीनगर सीट से ही चुनावी मैदान में हैं. अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से लोकसभा चुनाव में बहुत अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव के पहले दो चरण संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग और सुरक्षा बलों को बधाई देता हूं. निर्वाचन आयोग मतदाता-हितैषी तरीके से लोकसभा चुनाव कराने में जुटा हुआ है. **

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola