VIDEO: धनबाद में तेज आवाज के साथ बना गोफ, जमीन में समाए मंदिर समेत तीन लोग

Updated:
विज्ञापन

सोमवार की रात्रि जोगता 11 नंबर बस्ती के लोग अपने-अपने घरों में सोये हुऐ थे. इस बीच लगभग सवा दो बजे की मध्य रात्रि को एक जोरदार आवाज के साथ गोफ बन गया, जिसमें मंदिर सहित तीन लोग जमीन में समा गए.

विज्ञापन

धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र स्थित 11 नंबर बस्ती में 200 मीटर के दायरे में एक गोफ बन गया, जिसमें हनुमान जी का मंदिर सहित एक ही परिवार के तीन लोग जमींदोज हो गये. घटना सोमवार-मंगलावर की रात करीब 2.15 बजे हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय दिया और गोफ में समाए तीनों लोगों को अपनी जान पर खेलकर बचाने में कामयाब रहे. इसके बाद घायलों को आनन फानन में नजदिकी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुऐ उन्हें धनबाद रेफर कर दिया है. गोफ की घटना के बाद से लोग दहशत में हैं. बताया गया कि सोमवार की रात्रि जोगता 11 नंबर बस्ती के लोग अपने-अपने घरों में सोये हुऐ थे. इस बीच लगभग 2:15 की मध्य रात्रि को एक जोरदार आवाज के साथ गोफ बन गया, जिसमें मंदिर सहित तीन लोग जमीन में समा गए. गोफ की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली और सभी बाहर निकले.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola