Jharkhand News: टीपीसी उग्रवादियों को फंडिंग करने के आरोप में महेश अग्रवाल गिरफ्तार
चतरा की मगध और आम्रपाली कोल परियोजना से टीपीसी उग्रवादियों को टेरर फंडिंग करने के मामले में एनआइए ने मंगलवार को आधुनिक कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी महेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. एनआइए की टीम ने उन्हें कोलकाता स्थित उनके आवास से पकड़ा है.
चतरा की मगध और आम्रपाली कोल परियोजना से टीपीसी उग्रवादियों को टेरर फंडिंग करने के मामले में एनआइए ने मंगलवार को आधुनिक कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी महेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. एनआइए की टीम ने उन्हें कोलकाता स्थित उनके आवास से पकड़ा है. हालांकि अभी एनआइए के अधिकारियों ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं की है.
आपके शहर में
उग्रवादियों को लेवी देने के मामले में चतरा पुलिस ने पूर्व में एक केस दर्ज किया था. जिसे बाद में एनआइए ने पुलिस से टेकओवर कर अनुसंधान शुरू किया था. इस दौरान पूर्व में कोयला कारोबारी सहित अन्य व्यवसायियों के नाम सामने आ चुके हैं.
इनमें से कुछ लोगों को एनआइए पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के बाद उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र भी समर्पित कर चुकी है. एनआइए के अनुसंधान में कोयला कारोबार से जुड़े ट्रांसपोर्टर द्वारा टीपीसी के उग्रवादियों को लेवी देने की भी बात सामने आ चुकी है. इसी कड़ी में महेश का नाम सामने आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए