झारखंड के मुख्यमंत्री ने युवाओं से पूछा आप नौकरी क्यों ढुढ़ते हैं ?

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री ने युवाओं से पूछा कि आप नौकरी क्यों खोजते हैं, पैसा कमाने के लिए ? पैसा क्या नौकरी से ही कमाता है आदमी.

विज्ञापन

झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो स्थित सेरेंगसिया फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री ने युवाओं से पूछा कि आप नौकरी क्यों खोजते हैं, पैसा कमाने के लिए ? पैसा क्या नौकरी से ही कमाता है आदमी. मुख्यमंत्री इस संबोधन में जाहिर है रोजगार के दूसरे विकल्पों पर फोकस करने की बात कह रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

राज्य में रोजगार और नियुक्ति नियमावली को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज है. राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन ने एक बार फिर भरोसा दिया है कि राज्य में 20 साल में पहली बार नियुक्ति नियमावली बन रही है.

रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सिपाही बहाली में वैसे लोगों को प्राथमिकता मिलेगी, जो शारीरिक रूप से मजबूत हैं.शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो स्थित सेरेंगसिया फुटबॉल मैदान में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में बोल रहे थे. मुख्यमंत्री ने 7.78 करोड़ की लागत से 16 योजनाओं का शिलान्यास और 1.08 करोड़ की दो योजनाओं का लोकार्पण भी किया.

इस सभा में मुख्यमंत्री में राज्य में रोजगार की स्थिति और राज्य की गरीबी पर भी बात रखी मुख्यमंत्री ने कहा कि परंपरागत व्यवस्था छोड़ने के कारण हम गरीब होते जा रहे हैं. एक समय घरों में गाय, बकरी, मुर्गा-मुर्गी आदि भरे रहते थे. अब वे सब नहीं के बराबर हैं. यही वजह है कि राज्य में 40% से ज्यादा बच्चे कमजोर पैदा हो रहे हैं.

सरकार उस व्यवस्था को फिर से खड़ा करेगी. इससे आनेवाली पीढ़ी मजबूत होगी. वहीं लोगों की आय के साधन बढ़ेंगे. सीएम ने कहा कि ग्रामीण मुर्गी पालन फॉर्म खोलें और अंडे का उत्पादन करें. उसका एग्रीमेंट डीसी करेंगे व सरकार उत्पाद खरीदेगी. आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. लोग मछली पालन कर सकते हैं. अभी मछलियां दूसरे राज्यों से आती हैं

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि राज्य सरकार आपके साथ खड़ा होना चाहती है. आप भी अपना हाथ आगे करें. अब ग्रामीणों को चावल, दाल आदि बेचने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. वह सखी मंडल के स्तर से अपना उत्पाद बेच सकेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola