Shinzo Abe Dead : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को मारी गोली, देखें कैसे हुआ हादसा

Published by : Prabhat khabar digital desk Updated At : 08 Jul 2022 2:57 PM

विज्ञापन

Shinzo Abe Dead : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को मारी गोली, देखें कैसे हुआ हादसा

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर गोली चलायी गयी है. एक चुनावी संभा के दौरान उन पर गोली चलायी गयी जो सीधे उनके सीने में लगी है. इस वक्त उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है. पुलिस ने हमलावर को अरेस्‍ट कर लिया है और उससे शॉट गन को बरामद किया है.

विज्ञापन

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर गोली चलायी गयी है. एक चुनावी संभा के दौरान उन पर गोली चलायी गयी जो सीधे उनके सीने में लगी है. इस वक्त उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है. पुलिस ने हमलावर को अरेस्‍ट कर लिया है और उससे शॉट गन को बरामद किया है. इस हमले के बाद कुछ तस्वीरें भी सामने आयी है जिसमें शिंजो आबेके गले के पास से खून बहने लगा और वह वहीं पर गिर पड़े.

रैली में मौजूद लोगों ने तत्‍काल उन्‍हें सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन जापानी मीडिया के मुताबिक उनके शरीर में हरकत नहीं हो रही है. जापानी मीडिया के मुताबिक शिंजो आबे अपनी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक के उम्‍मीदवार का प्रचार करने के लिए नारा प्रांत पहुंचे थे. रैली के दौरान शिंजो आबे भाषण दे ही रहे थे. इसी बीच पीछे से जोरदार आवाज आयी. हर तरफ धुआं दिखने लगा घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि शिंजो आबे पर हमला पीछे से किया गया है। शिंजो आबे की सुरक्षा में कई सुरक्षाकर्मी तैनात थे लेकिन वे हमले को रोक नहीं सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola
Shinzo Abe Dead : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को मारी गोली, देखें कैसे हुआ हादसा - प्रभात खबर