Iran attacks Israel: इजराइली सेना देगी ईरान को मुंहतोड़ जवाब
Iran attacks Israel: इजराइल की ओर से कहा गया है कि ईरान के हमले का जवाब दिया जाएगा. इजराइल के इस बयान के बाद से पूरी दुनिया टेंशन में है. देखें ये वीडियो
Iran attacks Israel: इजराइल क्या ईरान पर जवाबी कार्रवाई करेगा? यह एक ऐसा सवाल है जो लोगों के जेहन में लगातार आ रहा है. इस बीच इजराइल के सेना प्रमुख की प्रतिक्रया आई है. उन्होंने कहा है कि हमारा देश पिछले हफ्ते हुए ईरान के हमले का जवाब देगा, हालांकि उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि इजराइल की ओर से जवाबी कार्रवाई कब की जाएगी. आपको बता दें कि पिछले दिनों ईरान की ओर से इजराइल पर हमले के दौरान सैंकड़ों ड्रोन, बैलिस्टिक मिसाइल और क्रूज मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था. इजराइली सेना ने कहा कि उसने अपनी वायु रक्षा प्रणाली व लड़ाकू विमानों की मदद ली और 99 प्रतिशत ड्रोन और मिसाइलों को नाकाम करने का काम किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए