IND vs USA : कहर बन बरसे अर्शदीप, लो स्कोरिंग मैच में भारत की हुई जीत

Published by : Raj lakshmi Updated At : 13 Jun 2024 9:41 AM

विज्ञापन

IND vs USA : कहर बन बरसे अर्शदीप, लो स्कोरिंग मैच में भारत की हुई जीत

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार इंडिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ खेले गए मैच में इंडिया ने यूएसए को 7 विकेट से हरा दिया. मैच के शुरूआत में ही भारतीय गेंदबाजों ने यूएसए के बल्लेबाजों को खुलने का मौका नहीं दिया.

विज्ञापन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार इंडिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ खेले गए मैच में इंडिया ने यूएसए को 7 विकेट से हरा दिया. मैच के शुरूआत में ही भारतीय गेंदबाजों ने यूएसए के बल्लेबाजों को खुलने का मौका नहीं दिया. जिसके बदौलत मैच बेहद ही लो स्कोरिंग भी रहा. मैच में पहली ही गेंद पर अर्शदीप ने खिलाड़ी को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. , उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर एक और बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इस तरह पहले ही ओवर में अपना दो विकेट गंवा चुकी यूएस की टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई. किसी तरह यूएस ने परिस्थिति का सामना किया और अपने दो बल्लेबाजों के दम पर 110 का स्कोर पोस्ट किया. वहीं, 5 पेनल्टी रनों ने भारत की जीत में काफी मदद की. यूएस पर यह पेनल्टी ओवर शुरू करने में देरी करने की वजह से लगी. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टॉप 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

विज्ञापन
Raj Lakshmi

लेखक के बारे में

By Raj Lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola