Video: रांची के इस मंदिर में हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर की पूजा, लगाये जय श्रीराम के नारे

Updated:
विज्ञापन
Loading video player...

तपोवन में हेमंत सोरेन ने लगाये जय श्रीराम के नारे.

Hemant Soren Jai Sri Ram: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के निवारणपुर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन भी थीं. इस अवसर पर हेमंत ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया और जय श्रीराम के नारे भी लगाये. देखें Video.

विज्ञापन

Hemant Soren Jai Sri Ram| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार 6 अप्रैल 2025 को अपनी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ राजधानी रांची के तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर हेमंत सोरेन ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया और जय श्रीराम के नारे लगाये. हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर निवारणपुर में पूजा-अर्चना की और झारखंड की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी झारखंड के लोग पूरी श्रद्धा, भक्ति, उत्साह, उमंग और खुशी के साथ रामनवमी का त्योहार मना रहे हैं. हर साल इस श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा करने के लिए हजारों श्रद्धालु आते हैं. उन्होंने कहा कि सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए. यही रामनवमी महापर्व का संदेश है. इस अवसर पर श्री महावीर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी ने श्रीराम जानकी मंदिर के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मंदिर है. इस मंदिर में झारखंड के अलग-अलग जिले से लोग यहां पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें

6 अप्रैल को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, यहां चेक कर लें

PHOTOS: रामनवमी पर हनुमान की शरण में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन

खुशखबरी! रांची से राजस्थान के लिए समर स्पेशल ट्रेन, यहां चेक करें टाइम-टेबल और रूट

वक्फ बिल पर झारखंड में हंगामा है क्यों बरपा? एक-दूसरे पर तीर चला रहे कांग्रेस, भाजपा के नेता

ये है झारखंड का ‘सर्वाधिक नक्सल प्रभावित’ जिला, नक्सलवाद के खात्मे की ये है विशेष रणनीति

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola