देहरादून में अचानक टूटा पुल, नदी में समाई कई गाड़ियां, सोशल मीडिया पर VIDEO VIRAL

Updated:
विज्ञापन

जाखन नदी पर बना रानी पोखरी पुल काफी पुराना है. तेज बारिश के कारण शुक्रवार सुबह पुल के बीच का हिस्सा अचानक ढह गया. इस दौरान पुल पर से गुजर रहे कई वाहन उसमें समा गए.

विज्ञापन

Dehradun Flood News: उत्तराखंड के देहरादून में रानी पोखरी पुल अचानक टूट गया. देहरादून को ऋषिकेश से जोड़ने वाले पुल के टूटने के दौरान कई गाड़ियां उसमें समा गई. इस घटना में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. जाखन नदी पर बना रानी पोखरी पुल काफी पुराना है. तेज बारिश के कारण शुक्रवार सुबह पुल के बीच का हिस्सा अचानक ढह गया. इस दौरान पुल पर से गुजर रहे कई वाहन उसमें समा गए. पुल टूटने के बाद ऋषिकेश का देहरादून और जौलीग्रांट एयरपोर्ट से संपर्क कट गया है. इसको देखते हुए भानियावाला से ऋषिकेश आने और जाने का वैकल्पिक रास्ता खोला गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola