बिहार के जमुई में अब मिलेगा काला हीरा, पहले भी मिल चुका है लोहा और सोना

Updated:
विज्ञापन

बिहार के जमुई में सोने और लोहे के बाद कोयले का भंडार मिलने का दावा किया जा रहा है. इस बात की जानकारी लोगों को तब हुई जब वहां एक सरकारी बोरिंग का काम हो रहा था. यहां बोरिंग के दौरान कोयला का अंश मिलने लगा.

विज्ञापन

जमुई में सोने और लोहे के बाद अब कोयले का भंडार मिलने का दावा किया जा रहा है. यहां जलापूर्ति व्यवस्था के लिए सरकारी डीप बोरिंग का काम हो रहा था. जहां बोरिंग में 50 फीट नीचे जाने के बाद कोयले का अंश मिलने लगा. कोयला निकलने के बाद ग्रामीण और स्थानीय प्रशासन भी हैरान रह गया. इसे लेकर भूतत्व विभाग के भी जानकारी देने के साथ ही प्रशासन भी अलर्ट हो गयी है. बताया जा रहा है कि जमुई के बरहट प्रखंड के भट्ठा गांव में लोगों के पीने की पानी के समस्या का समाधान करने के लिए पीएचडी विभाग के द्वारा बोरिंग का काम शुरु किया गया था. स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले सामान्य मिट्टी और पानी आ रहा था. बोरिंग मशीन से की जा रही थी. ऐसे में डीप जाते ही मिट्टी काली हो गयी. फिर बोरिंग के मैटेरियल में कोयले का अंश मिलने लगा. इसके बाद काम को रोककर प्रशासन को खबर दी गयी. लोगों ने बताया कि पहले सोना और लोहा मिलने के कारण गांव में कोयला मिलने की संभावना को ले लोग उत्साहित हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola