BJP समर्थकों के घरों पर TMC गुंडों की बमबाजी, देखिए इलाके में दहशत का EXCLUSIVE वीडियो
Published by : Prabhat khabar digital desk Updated At : 24 Apr 2021 2:50 PM
BJP समर्थकों के घरों पर TMC गुंडों की बमबाजी, देखिए इलाके में दहशत का EXCLUSIVE वीडियो
Bengal Violence: बंगाल में टीएमसी-बीजेपी समर्थकों में झड़प की घटनाएं थमने का नाम ले रही है. अब, टीएमसी समर्थकों पर नैहाटी के 23वें एडवेंटिस्ट क्लब के पास पुलिस स्टेशन सामने बमबारी का आरोप लगा है. तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने बीजेपी समर्थकों के घरों को निशाना बनाते हुए बमबाजी की. पीड़ितों के मुताबिक शुक्रवार की रात 10.30 से 11.30 बजे तक करीब 50 बाइक सवारों ने बीजेपी समर्थकों के घरों पर हमला किया.
Bengal Violence: बंगाल में टीएमसी-बीजेपी समर्थकों में झड़प की घटनाएं थमने का नाम ले रही है. अब, टीएमसी समर्थकों पर नैहाटी के 23वें एडवेंटिस्ट क्लब के पास पुलिस स्टेशन सामने बमबारी का आरोप लगा है. तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने बीजेपी समर्थकों के घरों को निशाना बनाते हुए बमबाजी की. पीड़ितों के मुताबिक शुक्रवार की रात 10.30 से 11.30 बजे तक करीब 50 बाइक सवारों ने बीजेपी समर्थकों के घरों पर हमला किया. बमबाजी की घटना में 5 लोग घायल हुए हैं. घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं. करीब 14 बीजेपी समर्थकों के घरों को भी तोड़ दिया गया. देर रात करीब तीन बजे दोबारा टीएमसी समर्थकों ने हमला किया. बमबाजी की घटना के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार की सुबह 9:30 बजे से नैहाटी थाना के सामने धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाएं. बैरकपुर के बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने बमबाजी की घटना पर ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप भी लगाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










