आईपीएल ऑक्शन की नीलामी में बेहोश हुए नीलामीकर्ता ह्यूज एडमीड्स

आईपीएल ऑक्शन में खिलाड़ियों की निलामी कर रहे निलामी अनुभवी नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स अचानक गिर पड़े.
आईपीएल ऑक्शन में खिलाड़ियों की निलामी कर रहे निलामी अनुभवी नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स अचानक गिर पड़े. जैसे ही वह जमीन पर गिरे सभी हैरान रह गये. कई लोग खड़े होकर उनकी तरफ देखने लगे.
अनुभवी नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी के पहले सत्र के दौरान ‘लो ब्लड प्रेशर’ (निम्न रक्तचाप) के कारण बेहोश हो गये थे . मेडिकल चेक-अप के बाद वह अब ठीक हैं. एडमीड्स नीलामी करते हुए ही बेहोश हो गये जिससे नीलामी में समय से पहले लंच के लिए ब्रेक ले लिया गया. बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक सूत्र ने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने उनकी जांच की. वह अब ठीक हैं, उनका रक्तचाप अचानक नीचे आ गया था और उनके अचानक बेहोश होकर गिरने का यही कारण था.
पूरे चेक-अप के बाद ही हमें और कुछ पता चल पायेगा. एडमीड्स दुनिया भर में 2700 नीलामी से ज्यादा कर चुके हैं. इनमें मुख्यत: कारों की नीलामी शामिल है जिसमें एस्टन मार्टिन भी शामिल है जिसका इस्तेमाल एक जेम्स बांड फिल्म में किया गया था. उन्होंने श्रीलंकाई लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा का नाम नीलामी के लिये पुकारा था, तभी वह गिर पड़े. उन्हें तुरंत ही मेडिकल चिकित्सा के लिये स्ट्रेचर पर ले जाया गया और पता चला कि वह ‘लो ब्लड प्रेशर’ के कारण गिर गये थे.
जब यह घटना हुई तब वह श्रीलंकाई ऑलराउडर वानिंदु हसरंगा के लिए बोली लगवा रहे थे। वानिंदु हसरंगा को खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स की टीमें आतुर दिख रही थीं। बोली बढ़ती जा रही थी, तभी अचानक हॉल में मौजूद लोगों को धड़ाम की आवाज सुनाई दी। इसके बाद सभी की निगाहें मंच की ओर गई तो वहां ह्यूज एडमीड्स गिरे पड़े थे. इस घटना के समय श्रीलंकाई ऑलराउंडर हसरंगा की बोली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास थी. रॉयल चैलेजंर्स बैंगलोर से पहले पंजाब किंग्स का मैनेजमेंट हसरंगा पर 10.75 करोड़ रुपए तक बोली लगा चुका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए