Aja Ekadashi 2023 Video: अजा एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और व्रत से जुड़ी पूरी जानकारी
Aja Ekadashi 2023 Video: अजा एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और व्रत से जुड़ी पूरी जानकारी
Aja Ekadashi 2023 Video: भाद्रपद मास जिसे भादों के नाम से भी जाना जाता है, जो कि इस वर्ष 10 सितंबर 2023 दिन रविवार को पड़ेगी. इस एकादशी व्रत का विशेष फल मिलता है. इस दिन जो भी जातक व्रत रखने के साथ ही भगवान श्री हरी विष्णु की विधि विधान से पूजा करता है
Aja Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है. एकादशी तिथि प्रत्येक माह में दो बार आती है और पूरे साल में 24 एकादशी तिथि होती है. पहला कृष्ण पक्ष की तो दूसरी शुक्ल पक्ष की. हर एक एकादशी तिथि अपने आप में खास होती है. हर एक एकादशी तिथि को अलग-अलग नामों से जाना जाता है. भाद्रपद मास जिसे भादों के नाम से भी जाना जाता है, जो कि इस वर्ष 10 सितंबर 2023 दिन रविवार को पड़ेगी. इस एकादशी व्रत का विशेष फल मिलता है. इस दिन जो भी जातक व्रत रखने के साथ ही भगवान श्री हरी विष्णु की विधि विधान से पूजा करता है, उसकी हर प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी या 11वें दिन अजा एकादशी मनाई जाती है. इस बार अजा एकादशी पर पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है. इस व्रत को करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










