VIDEO: एससी एसटी को मत सताओ, भारत को बांग्लादेश मत बनाओ : गुमला में भारत बंद का दिखा व्यापक असर

गुमला में दुकान और बाजार बंद कराने निकले बंद समर्थक. फोटो : प्रभात खबर
Aaj Bharat Bandh: झारखंड के गुमला जिले में भारत बंद का व्यापक असर देखा गया. लोगों ने एससी-एसटी को मत सताओ, भारत को बांग्लादेश मत बनाओ के नारे लगाए.
Aaj Bharat Bandh: अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के वर्गीकरण के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में आहूत भारत बंद का गुमला जिले में व्यापक असर देखा जा रहा है. सुबह से ही भीम सेना और उसके बंद का समर्थन करने वाले राजनीतिक दलों एवं संगठनों ने प्रदर्शन किया. एससी-एसटी वर्ग के लोगों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया. जमकर नारेबाजी की. कहा कि सुप्रीम कोर्ट को एससी-एसटी के वर्गीकरण से संबंधित अपना फैसला वापस लेना होगा. लोगों ने हाथों में तख्तियां ले रखीं थीं, जिस पर लिखा था- एससी-एसटी को मत सताओ. भारत को बांग्लादेश मत बनाओ. गुमला जिले में शहर से लेकर गांव तक बंद का असर देखा गया. सिर्फ गुमला शहर में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर सड़क को जाम कर दिया गया. अन्य प्रखंडों में भी बंद असरदार रहा. विरोध प्रदर्शन करने वालों ने क्या-क्या कहा, देखें इस वीडियो में.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










