Vande Bharat: कहां-कहां रुकेगी पाटलिपुत्र से गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, किस स्टेशन से कितना किराया लगेगा, यहां जानें सबकुछ
Vande Bharat: पटना से गोरखपुर वंदे भारत से सफर करने वाले यात्रियों का इंतजार अब खत्म हो गया है. वंदे भारत 20 जून से उद्घाटन स्पेशल और 22 जून से नियमित रूप से चलेगी.
Vande Bharat: वंदे भारत पाटलिपुत्र से खुल कर हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी -नरकटियागंज के रास्ते गोरखपुर तक जायेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को 03210 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत का उद्घाटन हरी झंडी दिखाकर करेंगे. 22 जून से इस ट्रेन का नियमित परिचालन होगा. पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर का इसी का किराया 1820 और सीसी का 925 रुपये है. वहीं सबसे न्यूनतम दूरी पाटलिपुत्र जंक्शन से हाजीपुर का इसी का किराया 715 और सीसी का 380 रुपये होगा.
कब निकलेगी और कहां कितने देर रुकेगी
वंदे भारत पाटलिपुत्र से दिन 11: 50 बजे खुलकर 12:30 बजे हाजीपुर, 13:35 बजे मुजफ्फरपुर, 15:20 बजे बापूधाम मोतिहारी, 15:40 बजे सुगौली, 16:20 बजे बेतिया, 17:10 नरकटियागंज, 18:10 बजे बगहा एवं 20:10 बजे कप्तानगंज रुकते हुए 21:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन गोरखपुर और पाटलिपुत्र से शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलायी जायेगी.
गोरखपुर से सुबह 5:40 बजे और पाटलिपुत्र से शाम 3:30 बजे खुलेगी यह ट्रेन
26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से 05:40 बजे खुल कर 06:24 बजे कप्तानगंज, 07:30 बजे बगहा, 08:03 बजे नरकटियागंज, 08:35 बजे बेतिया, 08:50 सगौली, 09:08 बजे बापूधाम मोतिहारी, 10:50 बजे मुजफ्फरपुर, 11:40 बजे हाजीपुर रुकते हुए 12:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी.
वापसी में 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से 15:30 बजे खुल कर 16:08 बजे हाजीपुर, 17:00 बजे मुजफ्फरपुर, 18:23 बजे बापूधाम मोतिहारी, 18:43 बजे सुगौली, 19:00 बजे बेतिया, 19:33 नरकटियागंज, 20:02 बजे बगहा एवं 21:38 बजे कप्तानगंज रुकते हुए 22:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वहीं इस ट्रेन में टिकट की बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो जायेगी.
इसे भी पढ़ें: बिना नाम लिए किसे महागठबंधन का सीएम फेस बता गए कांग्रेस प्रभारी, बोले- ‘हमारे माइंड में तो कोई डाउट नहीं है’
किस स्टेशन पर कितना लगेगा किराया (पाटलिपुत्र जंक्शन से )
किराया किमी इसी सीसी
हाजीपुर 21 715 380
मुजफ्फरपुर 75 840 440
बापूधाम मोतिहारी 154 1045 540
सगौली 175 1115 570
बेतिया 197 1205 620
नरकटियागंज 234 1330 675
बगहा 276 1470 775
कप्तानगंज 345 1695 855
गोरखपुर 384 1820 925
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










