UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड 10th-12th के एडमिट कार्ड जारी, UPMSP की वेबसाइट से करें डाउनलोड

UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10th और 12th की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. UPMSP की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10th और 12th की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू होकर 20 अप्रैल, 2022 तक चलेंगी. बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जहां से स्कूल आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल प्रमुख या प्रिंसिपल को अपने स्कूल की लॉगिन डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करनी होगी. इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं. स्कूल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर ओर मुहर लगाकर वितरित करेंगे.
ऐसे में छात्रों से अपील है कि वह अपने स्कूल में संपर्क कर एडमिट कार्ड के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लें. क्योंकि अब छात्रों के पास परीक्षा के लिए बहुत कम समय बचा है. 10वीं और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से शुरू होने जा रही है. समय से एडमिट कार्ड न मिलने की स्थिति में छात्र परीक्षा से वंचित रह सकते हैं.
यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 27.8 लाख और यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा के लिए 23.9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इस बीच, बोर्ड ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल या कक्षा 10वीं और यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट या कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 8,373 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. सभी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र की सूची देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जा सकते हैं.
Also Read: UP Board Exam: परीक्षा केंद्र के 100 मीटर परिधि में लागू रहेगी धारा 144, हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर
-
हिंदी – 24 मार्च
-
होम साइंस – 26 मार्च
-
पेंटिंग आर्ट – 28 मार्च
-
कंप्यूटर – 30 मार्च
-
अंग्रेजी – 1 अप्रैल
-
सोशल साइंस – 4 अप्रैल
-
साइंस – 6 अप्रैल
-
संस्कृत – 8 अप्रैल
-
गणित – 11 अप्रैल
-
हिंदी – 24 मार्च
-
भूगोल – 26 मार्च
-
होम साइंस- 28 मार्च
-
पेंटिंग आर्ट – 30 मार्च
-
इकनॉमिक्स – 1 अप्रैल
-
कंप्यूटर – 4 अप्रैल
-
अंग्रेजी – 6 अप्रैल
-
केमिस्ट्री/हिस्ट्री – 8 अप्रैल
-
फिजिकल एजुकेशन – 11 अप्रैल
-
मैथ/बॉयोलॉजी – 13 अप्रैल
-
फिजिक्स – 15 अप्रैल
-
सोशियोलॉजी – 18 अप्रैल
-
संस्कृत – 19 अप्रैल
-
सिटिजन/सिविक्स – 20 अप्रैल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




