UP Vidhansabha Chunav 2022: अखिलेश यादव को मिला शरद पवार का साथ, गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी सपा और एनसीपी
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Jul 2021 5:58 PM
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (SP) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (SP) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. यह जानकारी राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनसीपी के महासचिव केके शर्मा ने दी.
एनसीपी महासचिव केके शर्मा ने योगी सरकार (Yogi Government) पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का बुरा हाल है, जिसे सुधारना होगा. उन्होंने कहा कि हमारी पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से बात हो गई है. हम साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगे. हमारे बीच अब केवल सीटों का चयन होना है.
Also Read: Pegasus Issue : भाजपा ही नहीं, कांग्रेस सरकारों में भी हुई नेताओं की जासूसी: बसपा सांसद रितेश पांडे
केके शर्मा के मुताबिक, पार्टी सुप्रीमो शरद पवार (Sharad Pawar) ने एनसीपी को यूपी में (NCP in UP) युवाओं और किसानों की आवाज उठाने के लिए कहा है. उनका मानना है कि यहां भाजपा की सरकार (BJP Government) जनता की आवाज को दबा रही है. जो आवाज उठाता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है. यह लोकतंत्र के लिए खतरा है.
Also Read: UP Vidhansabha Chunav 2022 : ब्राह्मणों को साधने में जुटी SP और BSP, बीजेपी ने पकड़ी अलग राह
एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि पार्टी एक अगस्त से यूपी में ‘प्रदेश बचाओ संविधान बचाओ’ आंदोलन की शुरुआत करेगी. इसमें किसानों और नौजवानों पर फोकस किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनी नहीं जा रही है. अब एनसीपी उनके हक की लड़ाई लड़ेगी
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










