ePaper

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : नड्डा की नजर सूबे की सभी 403 विधानसभा सीटों पर, जानें क्या है मास्टर प्लान?

Updated at : 07 Aug 2021 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : नड्डा की नजर सूबे की सभी 403 विधानसभा सीटों पर, जानें क्या है मास्टर प्लान?

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (‍BJP National Pesident JP Nadda) आज यूपी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वह बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और उन्हें जीत का मंत्र देंगे.

विज्ञापन

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) 7 अगस्त को उत्तर प्रदेश आएंगे. दो दिवसीय अपने इस दौरे के दौरान वह कई बैठकों में शामिल होंगे. वह शनिवार को सुबह 11 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा.

Also Read: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल जानने पीजीआई पहुंचे जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ
नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों से करेंगे संवाद

यूपी भाजपा के महामंत्री जेपीएस राठौर के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार की सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचेंगे. गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वह 11:30 बजे पार्टी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल संबोधित करेंगे.

Also Read: UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : बीजेपी के साथ आ सकते हैं ओपी राजभर, जानिए क्यों लगाए जा रहे कयास
बीजेपी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ही जेपी नड्डा दोपहर 1.15 बजे प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की बैठक को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद वह अपराह्न 3.30 बजे पार्टी मुख्यालय पर पहुंचेंगे. यहां जेपी नड्डा शाम 4 बजे बीजेपी पदाधिकारियों और अन्य प्रमुख नेताओं को के साथ बैठक करेंगे. रात्रि विश्राम वह लखनऊ में ही करेंगे.

आठ अगस्त को पहुंचेंगे आगरा

पार्टी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, जेपी नड्डा आठ अगस्त यानी रविवार की सुबह 10.40 बजे आगरा पहुंचेंगे. यहां वह सुबह 11.00 बजे होटल ताज विलास में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, पार्टी की क्षेत्रीय टीम और क्षेत्रीय मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद इसी स्थान पर वह विधायकों और पार्षदों के साथ बैठक करेंगे. जेपी नड्डा शाम तीन बजे पार्टी की तरफ से आयोजित चिकित्सकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें कई गणमान्य चिकित्सक शामिल होंगे. इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

Also Read: UP Chunav 2022 : प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस की ओर से यूपी में सीएम का चेहरा, किया जा रहा यह दावा

बता दें, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. एक तरफ बीजेपी जहां फिर से सूबे की सत्ता पर काबिज होना चाहती है वहीं विपक्षी दल बीजेपी को हराने में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते. वे इसके लिए अन्य पार्टियों से गठबंधन करने पर भी विचार कर रही हैं.

Posted by : Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola