UP News: मिर्जापुर में दुकानदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को भी पीट-पीटकर मार डाला

UP News: मिर्जापुर में दिनदहाड़े गोली मारकर दुकानदार की हत्या कर दी गई. वहीं, इससे आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को भी पीट-पीटकर मार डाला.
UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मिर्जापुर (Mirzapur) जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बुधवार को एक दुकानदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई, जिसके आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को भी पीट-पीटकर मार डाला. मामला मड़िहान थाना क्षेत्र (Madihan Police Station Area) का है.
मिली जानकारी के अनुसार, मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा बाजार (Dadra Market ) में बुधवार को बदमाश ऋषभ पांडेय (Rishabh Pandey) ने दिनदहाड़े दुकानदार सत्यम पटेल (Satyam Patel) की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर एक घर में छिप गया. वहीं, दुकानदार की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने सत्यम को पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला.
Also Read: UP News: पति ने लगायी गुहार, कहा- मेरी पत्नी नहाती नहीं है, मुझे तलाक चाहिए
बताया जा रहा है कि सत्यम पटेल (28) अपनी मां के साथ दुकान पर बैठा था. तभी बदमाश ऋषभ पांडेय मोटरसाइकिल लेकर दुकान पर पहुंचा और सत्यम पर पिस्टल से गोली चला दी. जब तक सत्यम उसे पकड़ने की कोशिश करता, उसने दूसरी गोली भी चला दी. यह गोली सत्यम के सीने पर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई.
Also Read: UP News: राजनीतिक दलों में अपराधियों को टिकट देने का चलन, इस पर लगे रोक, बिकरू कांड पर इलाहाबाद हाईकोर्ट
वारदात को अंजाम देने के बाद ऋषभ पांडेय भागकर पास में स्थित मकान में जाकर खुद को अंदर से बंद कर लिया. वहीं, सत्यम की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने उसे पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला.
घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली. मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




