ePaper

Hamirpur Vidhansabha Chunav 2022: हमीरपुर के दो विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ खत्म, जमकर पड़े वोट

Updated at : 20 Feb 2022 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
Hamirpur Vidhansabha Chunav 2022: हमीरपुर के दो विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ खत्म, जमकर पड़े वोट

Hamirpur Vidhansabha Chunav 2022: हमीरपुर जिले की राठ सीट का इस चुनाव काफी सुर्खियों में रही. यहां भाजपा ने विधायक मनीषा अनुरागी पर फिर भरोसा जताया है. उन्हें सपा से जिम ट्रेनर चंद्रवती सीधी टक्कर दे रही हैं.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: हमीपुर जनपद की 2 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है. शाम 5 बजे तक हमीरपुर में 57.90 प्रतिशत मतदान हुआ है. उत्तर प्रदेश की हमीरपुर जनपद में दो विधानसभा में हैं.

मौदहा विधानसभा का अस्तित्व नए 2012 के परिसीमन के बाद समाप्त हो गया. इस विधानसभा का कुछ हिस्सा राठ में तो कुछ हमीरपुर में जोड़ दिया गया. हमीरपुर जिले की दोनों सीटें इस समय भाजपा के कब्जे में हैं.इनमें पहली हमीरपुर सीट पर भाजपा ने सपा के बागी मनोज प्रजापति को टिकट दिया है। इन्हें सपा के रामप्रकाश प्रजापति चुनौती दे रहे हैं.


हमीरपुर विधानसभा सीट

हमीरपुर विधानसभा सीट पर अशोक कुमार सिंह चंदेल ने 4 बार जीत दर्ज की है तो उन्होंने तीन बार पार्टी भी बदली है. सबसे पहले 1989 में अशोक सिंह चंदेल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते. इसके बाद 1993 में जनता दल से उन्होंने चुनाव जीता. बाद में वह सपा में शामिल हो गए और 2007 में उन्हें जीत हासिल हुई. 2014 के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया.

वहीं भाजपा ने 2017 में इस सीट से उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया और उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की. उन्होंने सपा के डॉक्टर मनोज प्रजापति को हराया. लेकिन उनके खिलाफ दर्ज सामूहिक नरसंहार के मामले में उन्हें उम्र कैद की सजा होने के बाद वह अयोग्य करार कर दिए गए. इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराए गए जिसमें भाजपा के ही युवराज सिंह ने जीत दर्ज की.

Also Read: Jhansi Vidhansabha Chunav 2022: झांसी के चार विधानसभा सीटों पर मतदान आज, यहां जानें हर अपडेट

हमीरपुर विधानसभा की सीट के लिए ब्राह्मण औैर क्षत्रिय मतदाताओं ने किसी भी दल को जीताने और हराने में बड़ी निर्णायक भूमिका निभाते चले आ रहे हैं. दरअसल 11 फीसदी ठाकुर, 14 फीसदी ब्राह्मण व 8 फीसदी के करीब मुस्लिम मतदाता है। पिछले उप चुनाव में ब्राह्मण और क्षत्रिय मतदाताओं के एकजुट होने पर यहां बीजेपी से युवराज सिंह बम्फर वोटों से विजयी हुए थे.

राठ सीट

हमीरपुर जिले की राठ सीट का इस चुनाव काफी सुर्खियों में रही. यहां भाजपा ने विधायक मनीषा अनुरागी पर फिर भरोसा जताया है. उन्हें सपा से जिम ट्रेनर चंद्रवती सीधी टक्कर दे रही हैं. चंद्रवती पिछले दिनों डांस वीडियो वायरल होने पर चर्चा में रही हैं. हालांकि सपा ने यहां पहले गयादीन अनुरागी को टिकट दिया था और फिर बदलकर नये चेहरे को उतार दिया. इससे यहां एक खेमे में नाराजगी भी है. यहां कांग्रेस से कमलेश कुमार वर्मा व बसपा से प्रसन्न भूषण मैदान में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola